बॉलीवुड

Amitabh Bachchan Box office: इतनी फ्लॉप फिल्में तो इतनी हिट, जानें बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन की वैल्यू

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 06:24 AM IST

Amitabh Bachchan Box Office status: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज (11 अक्टूबर) को अपना बर्थडे मना रहे हैं। बिग बी ने पिछले 53 साल में सैकड़ों फिल्मों में काम किया है। इनमें से कई फिल्में आइकॉनिक रही है। जानिए 53 साल में कैसा था अमिताभ बच्चन का रिपोर्ट कार्ड।

Image

Amitabh Bachchan Box office: इतनी फ्लॉप फिल्में तो इतनी हिट, जानें बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन की वैल्यू

KEY HIGHLIGHTS
11 अक्टूबर को 80 साल के हो गए हैं अमिताभ बच्चन।
बिग बी ने फिल्म सात हिंदुस्तानी से किया था डेब्यू।
53 साल में अमिताभ बच्चन ने दी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में।

Amitabh Bachchan Box Office Report Card: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 80 साल (Amitabh Bachchan Birthday) के हो गए हैं। साल 1969 में आई फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन ने पिछले 53 साल में सैकड़ों फिल्मों में काम किया है। इनमें जंजीर, दीवार, शोले से आनंद तक कई ऐसी फिल्में थीं, जो भारती सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। जानिए पिछले 53 साल में कैसा है अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Box Office) का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड।

अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में आई फिल्म के.अब्बास की फिल्म सात हिंदुस्तानी (Saat Hindustani) से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी थी। फिल्म ने आठ लाख 10 हजार रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन सौदागार, रेश्मा और शेरा, गुड्डी, आनंद, रास्ते के पत्थर में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन को पहचान साल 1973 में आई फिल्म जंजीर से मिली थी। बतौर लीड एक्टर ये अमिताभ बच्चन की फिल्म बड़ी हिट फिल्म थी। इसके बाद बिग बी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

करियर में दी है इतनी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने अपने 53 साल के करियर में पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। इसमें शोले फिल्म भी शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। शोले ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। इसके अलावा रोटी कपड़ा और मकान, मोहब्बतें, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथनी शामिल हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में लगभग 17 सुपरहिट फिल्में दी है। उनके करियर की पहली सुपर हिट फिल्म जंजीर थी। इसके अलावा नमक हलाल, कभी खुशा, कभी गम, दीवार, कुली जैसी फिल्में शामिल हैं।

इतनी हिट, इतनी फ्लॉप

हिट फिल्मों की बात करें तो बिग बी ने अपने करियर में कुल 15 हिट दी है। इनमें अंधा कानून, खुद्दार, बदला, पीकू, नसीब, सुहाग जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अमिताभ बच्चन ने 17 सेमी-हिट फिल्मों में भी काम किया है। पिंक, राम-बलराम, पा, बॉम्बे टू गोवा और आनंद जैसी क्लासिक फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं, अनुमानों के अनुसार अमिताभ बच्चन की लगभग 25 फिल्में औसत रही थी। 102 नॉट आउट, हम, खुदा गवाह, नमक-हलाल जैसी फिल्में शामिल हैं।

53 साल के उम्र में बिग बी की लगभग 48 फिल्में फ्लॉप रही थी। इनमें कई फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई लेकिन, आगे चलकर ये फिल्में कल्ट क्लासिक साबित हुई। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन फिल्म ऊंचाई और प्रभास-दीपिका पादुकोण की फिल्म में नजर आएंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article