शहर

दिल्ली की कानून-व्यवस्था का जायजा लेने चार साल बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, CJP प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई की हुई समीक्षा

अमित शाह के साथ बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के हालिया प्रदर्शनों,नशे के खिलाफ कार्रवाई,विदेश से आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के नेटवर्क और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Image

पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस के कामकाज,चल रही जांच और कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की। गृहमंत्री शाह के इस दौरे के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ ही गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी चीफ महेश दीक्षित मौजूद थे। इसके साथ ही गृह मंत्रालय व दिल्ली पुलिस के अन्य शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल रहे।

CJP प्रदर्शन में पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)के हालिया प्रदर्शनों,नशे के खिलाफ कार्रवाई,विदेश से आपराधिक गतिविधियां संचालित करने वाले गैंगस्टरों के नेटवर्क और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। साथ ही गृहमंत्री शाह ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए हालिया विरोध प्रदर्शनों में दिल्ली पुलिस के हालात प्रबंधन को लेकर अफसरों और जवानों की तारीफ भी की। बता दें कि अमित शाह दोपहर करीब तीन बजे जय सिंह रोड स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

नशे और विदेश से संचालित गैंगस्टरों पर कार्रवाई पर जोर

बैठक में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने, विदेश में बैठकर आपराधिक नेटवर्क संचालित करने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी कदम उठाने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैठक में राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों और पुलिस के सामने मौजूद परिचालन संबंधी चुनौतियों पर भी विचार किया गया।

चार साल से अधिक समय बाद पुलिस मुख्यालय पहुंचे शाह

बता दें कि अमित शाह चार साल से अधिक समय बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 30 अगस्त 2022 को पुलिस मुख्यालय का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी को भी कानून व्यवस्था खराब करने का अधिकार नहीं है, जो भी ऐसा करेगा उसके साथ दिल्ली पुलिस सख्ती से निपटेगी। इतना ही नहीं शाह ने इस दौरान पुलिस को भी कुछ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस को कुछ इलाकों में अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। इसके अलावा,संदिग्धों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी और एआई का प्रयोग किया जाए।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!