Honey Singh Death Threats: बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) को जान से मारने की धमकी मिली है, इससे पहले सलमान खान की भी कई धमकरियां मिल चुकी हैं। गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने हनी सिंह को धमकी दी है, जिसके बाद अब सिंगर का बयान भी सामने आ गया है। हनी सिंह अक्सर विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अब जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सोशल मीडिया पर हनी सिंह के नाम की चर्चा हो रही है। बुधवार को मीडिया के सामने हनी सिंह ने इस बात का खुलासा किया है। हनी सिंह को कुछ धमकी भरे वॉयस नोट मिले हैं, जिसके बाद सिंगर डरे हुए हैं, और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं। हनी सिंह को ये धमकी गोल्डी बराड़ की तरफ से मिली है। इस धमकी के बाद हनी सिंह दिल्ली पुलिस के हेड क्वॉर्टर पहुंचे हैं और जान से मारने की धमकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करावाई है।
खतरे में हनी सिंह की जान
इस पूरे मामले में अब हनी सिंह का बयान भी सामने आ गया है। सिंगर ने पुलिस को बताया कि19 जून को उनके मैनेजर रोहित छाबड़ा के पास एक धमकी भरी कॉल आई थी। फोन पर गोल्डी ब्रार बात कर रहा था। उनसे हमसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी हैं। इसके बाद उनके मैनेजर को उसी नंबर से फिरौती के लिए कई कॉल और वॉयस नोट मिले। वहीं इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। इन धमकी भरे मैसेज से हनी सिंह डरे हुए हैं।
बता दें कि बीते साल सिद्धू मूसेवाला को भी इसी तरह की धमकी भरे कॉल आए थे, जिसके बाद एक कुछ व्यक्तियों नें मिलकर उन्हें गोलियों से मार दिया था। अब हनी सिंह भी पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
