दुनिया

US Chicago Shooting: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, शिकागो में भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 29 को लगी गोली

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 18, 2023, 07:21 PM IST

US Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो शहर में भीड़ पर एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में कम से कम 29 लोगों के घायल होने की खबर है।

Image

अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी (फाइल फोटो)

Photo : AP

US Chicago Shooting: अमेरिका एक बार फिर से गोलीबारी की घटना से दहल उठा है। अमेरिका के शिकागो शहर में भीड़ पर एक शख्स ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में कम से कम 29 लोगों के घायल होने की खबर है। जिसमें कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है।

कहां हुई घटना

अमेरिकी न्यूज वेबसाइट ABC7 के अनुसार शिकागो के दक्षिण उपनगर विलोब्रुक में रविवार को गोलीबारी की घटना में कम से कम 29 लोग घायल हो गए। अग्निशमन अधिकारियों ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि यह घटना रविवार को हुई और अधिकारियों को इसकी तुरंत सूचना दी गई। यह घटना रूट 83 पर हनी सकल लेन के पास हुई है। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक ही मौत

इस घटना के तुरंत बाद घायलों को इलाके के कई अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में एक शख्स की मौत भी हो गई है। साथ ही कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हमलावर का पता नहीं

इस हमले को लेकर शिकागो पुलिस जांच में जुटी है। हमलावार का अभी तक पता नहीं चला है। हमले को किसने और क्यों अंजाम दिया इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस की तरफ से घायलों और मृतकों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ट

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा

इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने लोकल मीडिया को बताया कि एक शख्स अचानक से आया और वहां मौजूद लोगों पर गोलियां बरसाने लगा। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। जिन्हें गोली लगी वो जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और फिर घायलों को अस्पताल ले जाया गया, इस घटना में कुछ लोगों की मौत भी हो गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article