बॉलीवुड

Anushka-Athiya पर कॉमेंट कर बुरे फंसे भज्जी पाजी, लोगों ने ट्रोल कर लगा डाली क्लास

Harbhajan Singh get Trolled: भज्जी का यह कॉमेंट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, हरभजन सिंह के इस कॉमेंट पर अनुष्का और आथिया के फैंस भड़क गए और भज्जी पाजी की क्लास लगा दी।

Image

Harbhajan Singh Trolled

Harbhajan Singh get Trolled: कल पूरे देश में विश्व कप 2023 का उत्साह चरम पर रहा। फाइनल का मैच देखने बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद रहे हैं। वहीं इसी बीच अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी ने सबका ध्यान अपनी और खींचा एक्ट्रेस अपने पति को चीयर करने गई थी। इसके साथ अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी उस समय विवादों में घिर गई जब मैच कॉमेंटटेटर हरभजन सिंह ने उनकी क्रिकेट जानकारी पर सवाल खड़ा कर दिया। इसके बाद बाद विवाद खड़ा हो गया और लोगों ने हरभजन सिंह को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने हरभजन सिंह के इस कॉमेंट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया और ट्विटर पर उनकी क्लास ले डाली आइए जानते हैं लोगों ने क्या-क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh) ने कल विश्व कप मैच में अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और आथिया शेट्टी ( Athiya Shetty) के क्रिकेट नोलेज पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कॉममेंट्री करते हुए कहा कि ये दोनों फिल्मों की ही बात कर रहे होंगे , मैं नहीं जनता इन्हें क्रिकेट की उतनी जानकारी है भी या नहीं। भज्जी का यह कॉमेंट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, हरभजन सिंह के इस कॉमेंट पर अनुष्का और आथिया के फैंस भड़क गए और भज्जी पाजी की क्लास लगा दी।

एक फैन ने लिखा कि आपको अनुष्का और आथिया को ऐसा नहीं कहना चाहिए था, आपसे यह उम्मीद नहीं थी। वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि उन्हें क्रिकेट की उससे कहीं ज्यादा जानकारी है जितनी आपको राजनीति की है।

दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अनुष्का और आथिया को यह सीट सम्मान से मिली है जो उन्हें उनके पति विराट कोहली और केल राहुल ने दिलाई है। फैंस हरभजन सिंह के इस कॉमेंट की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article