बॉलीवुड

Dharmendra News: घर पहुंचने के बाद कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत? रिश्तेदार गुड्डू धनुवा बोले 'बोले अब ठीक...'

Guddu Dhanoa on Dharmendra's Health: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल को उनके परिवारवाले सुबह-सुबह घर लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स के अनुसार धर्मेंद्र अच्छी तरह से रिकवर कर रहे हैं और अब उनका आगे का इलाज घर पर ही होगा। जब से धर्मेंद्र जी घर पर पहुंचे हैं, लोग उन्हें देखने के लिए जा रहे हैं। डायरेक्टर गुड्डू धनुवा कुछ देर पहले ही उनके घर पहुंचे, जिन्होंने मीडिया से बात की है।

Image

Dharmendra

Guddu Dhanoa on Dharmendra's Health: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र 12 नवम्बर की सुबह अपने घर पर पहुंचे, जिसके बाद फैंस की सांसों में सांस आई। फैंस पिछले 3 दिनों से चिंतित थे कि धर्मेंद्र की तबियत में कब सुधार होगा और ऑनलाइन फैल रही खबरों में कितनी सच्चाई है। घर पहुंचने के बाद से ही धर्मेंद्र से मिलने के लिए लोग लगातार घर पहुंच रहे हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं। कुछ देर पहले उनके घर पर जाने-माने डायरेक्टर गुड्डू धनुआ भी पहुंचे, जो उनके रिश्तेदार भी हैं। गुड्डू धनुवा ने धर्मेंद्र से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात की और फैंस को बताया कि धरम पाजी ठीक हैं और लगातार रिकवर कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dharmendra के बंगले के बाहर से उल्टे पैर भागे Amitabh Bachchan, भीड़ हुई बेकाबू... लौटानी पड़ी कार)

गुड्डू धनुवा जब धर्मेंद्र से मिलकर बाहर आए तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया और पूछा की एक्टर की तबीयत कैसी है? गुड्डू धनुआ ने बताया, "धरम जी अब ठीक हैं और पहले से बेहतर हैं। धरम जी घरवालों के साथ हैं और सभी उनका ख्याल रख रहे हैं।" जब गुड्डू धनुवा से पूछा गया कि धरम पाजी को क्या दिक्कत हुई थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और आगे बढ़ गए।

धरम पाजी से मिलने जा रहे हैं रिश्तेदार और करीबी

धर्मेंद्र सुबह 7:30 बजे घर पहुंचे थे, जिसके बाद से ही उनके करीबी और रिश्तेदार घर जाकर मुलाकात कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में धरम पाजी काफी लम्बे समय से एक्टिव हैं और उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। धरम पाजी की गुडविल का ही नतीजा है कि जब उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आई तो लोग चिंतित हो उठे और उनके लिए प्रार्थना करने लगे। इस वक्त धरम पाजी घर पर हैं और घरवाले उनका ख्याल रख रहे हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया हैं कि धरम पाजी का आगे का इलाज अब घर से ही होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article