बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन कुछ देर पहले ही धर्मेंद्र के घर के बाहर नजर आए। ऐसा माना जा रहा है कि बिग बी धर्मेंद्र से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। सुबह से ही धरम पाजी से मिलने के लिए लोग लगातार उनके घर जा रहे हैं, जिस कारण ये लाजमी है कि लोग उनकी तस्वीरें और वीडियोज देखने के बाद ऐसा सोचें लेकिन सच्चाई इससे अलग है। हमारे हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो बिग बी की मुलाकात धर्मेंद्र से नहीं हो पायी है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी कार से धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिस कारण बिग धरम पाजी से मिलने के लिए पहुंचे थे।
उम्र के इस पड़ाव पर भी बिग बी खुद गाड़ी चलाकर धर्मेंद्र के घर पहुंचे थे। धर्मेंद्र के साथ उनकी दोस्ती ही है, जो उन्हें घर तक खींच लायी थी लेकिन फिर भी दोनों की मुलाकात नहीं हो पायी।
अभिनेता बिग बी भले ही अपने आप कार ड्राइव करके धर्मेंद्र के घर पहुंचे हो लेकिन दोनों नहीं मिल पाए हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि बिग बी धरम पाजी के घर के बाहर से गाड़ी चलाकर निकल गए।
ऐसा सुनने में आ रहा है कि बिग बी भीड़ की वजह से धर्मेंद्र से मुलाकात किए बिना निकल गए। धरम पाजी के घर के बाहर इस वक्त काफी भीड़ है, जिसकी वजह से बिग बी का घर के अंदर जाना पॉसिबल न हो सका।