Tina Ahuja on Komal Rani Vs Sunita Ahuja Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के साथ नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने रिएक्शन दिया था। इसके बाद कोमल भी पोस्ट करती दिखाई दीं। अब इन सब के बीच एक इवेंट में पैपराजी ने टीना (Tina Ahuja) से कोमल रानी के उस बयान को लेकर सवाल किया, जिसमें उन्होंने उनकी मां सुनीता आहूजा को लेकर बात की थी। तो चलिए जानते हैं टीना आहूजा ने इस मुद्दे पर क्या कहा है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:"क्या ड्रामा मचा रखा है...", Govinda-Sunita Ahuja को साथ देखकर बौखलाए फैंस
टीना आहूजा ने नहीं दिया जवाब
एक्टर गोविंदा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह गोविंदा की बेटी का एक वीडियो है। टीना आहूजा एक इवेंट में पहुंचीं थी जहां उनसे गोविंदा और कोमल रानी को लेकर सवाल किए गए। टीना से पूछा गया, 'कोमल रानी इंस्टाग्राम पर आपकी मम्मी सुनीता आहूजा के ऊपर बहुत सारे आरोप लगा रही हैं।' इस पर टीना ने सवाल का जवाब देने से बचते हुए कहा, 'इस वाली जगह पर प्लीज हम इसी के बारे में बात करते हैं। थैंक यू।' इसके बाद वह पैपराजी से दूर चली गईं। टीना आहूजा का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:कोमल रानी संग Govinda के अफेयर की खबरों पर भड़कीं Divya Khossla, Sunita Ahuja का किया खुलकर सपोर्ट
क्या है गोविंदा और कोमल रानी का मामला?
गोविंदा और कोमल रानी की साथ में कई बार तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं। हालांकि, गोविंदा ने लगातार इन अफवाहों को खारिज किया है। एक्टर का कहना है कि कोमल के साथ उनका रिश्ता प्रोफेशनल है और दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ (Roopa) के सिलसिले में साथ नजर आते हैं। टीना आहूजा के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
