बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी बीते काफी महीनों से चर्चा में हैं और ऐसा माना जा रहा है कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से लगभग अलग हो चुके हैं। बीते दिनों से इनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ड्रामा हुआ, जिसके बीच में गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया के जरिए ये तक कह डाला कि वो ऐसे इंसान का घर क्या तोड़ेंगी, जिसका घर पहले से ही टूटा हुआ है। गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड के इस पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया और हर कोई सोचना लगा कि एक्टर का अलग कदम क्या होगा? गोविंदा कुछ देर पहले ही अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं, जिस वीडियो ने लोगों के बीच हंगामा मचा दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "टांग टूटी हुई थी और आंखें जख्मी....", Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने उजागर की शॉकिंग पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Govinda ने गर्लफ्रेंड के ऊपर परिवार को चुना
एक्टर गोविंदा कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट से निकल रहे थे, जिस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा उनके साथ थीं। गोविंदा और सुनीता को साथ देखकर फैंस तो खुश हैं लेकिन बाकी लोग सोशल मीडिया पर लगातार दोनों की मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये दोनों अपनी जिंदगी का ड्रामा बना रहे हैं, जिसकी वजह से इन दोनों की ही बेइज्जती हो रही है। अगर इन्हें लगता है कि ये एक अच्छा पब्लिसिटी स्टंट है तो ये सरासर गलत हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rhiti Tiwari ने मां संग मिलकर किया था सौतेले पिता पर अत्याचार
एक फैन ने लिखा है, "गोविंदा और सुनीता दुनिया के सामने अपना ही मजाक उड़वा रहे हैं। ये क्या ड्रामा मचा रखा है इन दोनों ने?" तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "इनका जो भी पीआर है वो बेहद बददिमाग है। अपनी जिंदगी का तमाशा बनाकर ये खबरों में नहीं आ रहे हैं बल्कि बस मजाक बन रहे हैं।"
गोविंदा और सुनीता आहूजा अक्सर मीडिया के सामने लड़ते रहते हैं, जिस कारण लोग इनका काफी मजाक बनाते हैं। लड़ाई के बीच में ये दोनों थोड़े-थोड़े समय पर एक-दूसरे के साथ आकर ये भी दिखा देते हैं कि उनकी शादी ठीक चल रही है, जिसके बाद तो इन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। वैसे आपका गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
