Govinda Naam Mera to premiere on OTT: साल 2022 में बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा साउथ इंडस्ट्री में बनी फिल्मों का दबदबा देखने को मिला। अक्षय कुमार, आमिर खान और अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। बॉलीवुड की बिग बजट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल देखने के बाद कई निर्माताओं ने अपनी फिल्मों को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इस लिस्ट में अब विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' (Govinda Naam Mera) का नाम भी जुड़ गया है। मेकर्स ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया है कि फिल्म अब सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
इंस्टाग्राम पर विक्की और करण का एक मजेदार प्रोमो साझा करते हुए डिज्नी+हॉटस्टार ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'इसकी लाइफ में फन भी है, ड्रामा भी है, दुख भी है, मसाला भी है और रंग भी है! गोविंदा नाम मेरा में #FunVicky का इंतजार नहीं कर सकते। गोविंदा नाम मेरा जल्द ही हॉटस्टार पर आ रही है।'
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फैन्स इन दिनों एक्टर्स की तिकड़ी को ऑनलाइन देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ये अगले महीने क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है।
'गोविंदा नाम मेरा' के अलावा विक्की कौशल जल्द ही 'सैम बहादुर' में दिखाई देंगे। मेघना गुलजार की फिल्म में विक्की सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे। उनके साथ सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। विक्की के पास सारा अली खान के साथ लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म भी है। दोनों एक्टर्स ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
