Ganapath Teaser Twitter Reaction: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'गणपत' (Ganapath) का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसने यू-ट्यूब पर धूम मचाकर रख दी है। टीजर में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का जबरदस्त एक्शन देखने लायक रहा। वहीं कृति सेनन और अमिताभ बच्चन के बदले अवतार ने भी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खास बात तो यह है कि 'गणपत' के टीजर को लेकर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि वे टीजर से इंप्रेस नजर आए।
'गणपत' (Ganapath) के टीजर में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ-साथ कृति सेनन के बदले अवतार ने भी फैंस को खूब इंप्रेस किया। इतना ही नहीं, टाइगर श्रॉफ का स्वैग भी लोगों को खूब पसंद आया। एक यूजर ने टाइगर श्रॉफ की तारीफ करते हुए लिखा, "स्वैग देख रहे हो अपने 'गणपत' का, फुल फायर है। टाइगर श्रॉफ ने जान ले ली।" वहीं दूसरे यूजर ने 'गणपत' में दिखाए एक्शन की तारीफ करते हुए लिखा, "जबरदस्त विजुअल और एक्शन सीक्वेंस के साथ इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के लिए एक अलग ही स्तर तय कर दिया है। बिना किसी शक के 'गणपत' का टीजर बेस्ट है और ग्रैंड टीजर ऑफ द ईयर है।"
'गणपत' (Ganapath) के लिए फैंस की एक्साइटमेंट यहीं पर खत्म नहीं हुई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत ही जबरदस्त टीजर है 'गणपत' का। टाइगर श्रॉफ सबको हैरान कर देंगे। कुछ नया मिलेगा इस बार देखने के लिए। हम इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं। बवाल मचने वाला है।"
एक यूजर ने कृति सेनन (Kriti Sanon) की भी जमकर तारीफ की और लिखा, "रोंगटे खड़े हो गए। इसे ही कहते हैं पावर पैक्ड टीजर, कृति आप टीजर में जबरदस्त लगे। ये किलर आंखें और एक्शन मूव्स, अब ट्रेलर का इंतजार नहीं हो रहा।"
