Gadar 2 Beats Pathaan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस साल फिल्म 'पठान' (Pathaan) से ब्लॉकबस्टर कमबैक किया था। बीते 4 सालों में शाहरुख खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। कई लोगों को लगने लगा था कि किंग खान का बॉलीवुड करियर खत्म हो गया है लेकिन 'पठान' के कलेक्शन ने साबित कर दिया कि शाहरुख खान के स्टारडम मात देना इतना आसान नहीं है। शाहरुख खान की 'पठान' के बाद सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म ने भी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाढ़ दिए। 'गदर 2' की कम होती कमाई को देख लोगों को लगने लगा था कि अब ये फिल्म 'पठान' के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'गदर 2' (Gadar 2) ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' को धूल चटा दी है।
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख खान की 'पठान' के हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन को सनी देओल की 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मात दी दी है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 524.53 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरी ओर 'गदर 2' ने 524.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। 'पठान' को मत देकर 'गदर 2' हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
शाहरुख खान की 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में थे। दूसरी ओर सनी देओल की 'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था।
