बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Record: Sunny Deol ने 15 अगस्त के दिन 'फाड़ दिया सिस्टम', रिकॉर्ड देख बोलेंगे 'छोरा देओल साहब का...'

Gadar 2 Box Office Record: बॉलीवुड के घायल शेर सनी देओल (Sunny Deol) की हालिया रिलीज मूवी गदर 2 (Gadar 2) सिवेमाघरों में लगातार रिकॉर्ड तोड़ने का काम कर रही है। फिल्म गदर 2 ने 5वें दिन 55 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई करके 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

Image

Sunny Deol Gadar 2

Gadar 2 Box Office Record: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म गदर 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। फिल्म गदर 2 ने पहले दिन से ही रिकॉर्ड बनाने का ऐसा सिलसिला शुरू किया था, जो अब तक जारी है। फिल्म गदर 2 ने 5वें दिन अपने खाते में 55.40 करोड़ रुपये जोड़े हैं। गदर 2 को 15 अगस्त की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है, जिस कारण इसके मेकर्स काफी खुश हैं। फिल्म ने 5 दिनों के अंदर की अपने खाते में 200 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

Gadar 2 बनी 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2 ने 15 अगस्त के दिन धांसू कमाई करके एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म गदर 2 55.40 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली मूवी बन गई है। इससे पहले किसी बॉलीवुड फिल्म ने इतनी शानदार कमाई नहीं की थी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि सनी देओल की गदर 2 द्वारा बनाया गया ये रिकॉर्ड सालों-साल नहीं टूटेगा।

दोबारा लौटा Sunny Deol का दौर

अभिनेता सनी देओल की गदर 2 इतनी शानदार कमाई कर रही है कि ट्रेड पंडित यह कहने को मजबूर हो गए हैं कि एक बार फिर से सनी पाजी का दौर लौट आया है। सनी देओल एक वक्त के सुपरस्टार थे, जिनकी फिल्में पिछले कुछ सालों से अच्छा कारोबार नहीं कर रही थीं। वैसे आपको गदर 2 कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article