बॉलीवुड

मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस टीम

Firing Outside Rohit Shetty's Residence: रविवार की सुबह-सुबह हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर कुछ अनजान लोगों ने 4 राउंड फायरिंग की है। इस घटना के बाद मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची और इस मामले की जांच कर रही है।

Image

Pic Credit: IMDb

Firing Outside Rohit Shetty's Residence: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी को लेकर एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि देर रोहित शेट्टी के घर के बाहर लगभग 3 से 4 राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना ने रोहित शेट्टी के फैन्स को चिंता में डाल दिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई वाले घर के बाहर रात करीब 12.43 बजे कुछ अनजान हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंचीं और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इतना ही नहीं रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग होने के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग

पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीम इस समय फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश में जुटी ही है। न्यूज एजेंसी के अनुसार पुलिस के मुताबिक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग का मकसद अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल जांच चल रही है। पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है। फायरिंग के आसपास के हालात का पता लगाने के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद हैं। अच्छी बात यह है कि फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर पुलिस की बड़ी टीम मौजूद है। रोहित शेट्टी के घर के बाहर का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर पुलिस की गाड़ियां, बैरिकेड्स और अधिकारी तैनात नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी और उनकी फैमिली ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article