Ram-Upasana Konidela welcome twins: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कमिनेनी (Upasana Kamineni) के घर में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। बताया जा रहा है कि राम चरण की पत्नी उपासना ने शनिवार को ट्विन्स को जन्म दिया है। इस कपल के एक बेटे और एक बेटी का स्वागत इस दुनिया में किया है। इस खबर के फैलते ही राम चरण और उपासना के फैन्स सोशल मीडिया पर लगातार कपल को दोबारा पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। इन खबरों को कन्फर्म साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कर दिया है।
चिरंजीवी ने की पुष्टि
साउथ मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि राम और उपासना अब जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। शनिवार को परिवार में नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राम चरण और उपासना को जुड़वां बच्चे हुए हैं। एक लड़का और एक लड़की। दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं। इन नन्हे-मुन्नों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए दादा-दादी के तौर पर बहुत खुशी और आशीर्वाद का पल है। हम सभी को उनकी प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं - चिरंजीवी और सुरेखा।'
टॉलीवुड स्टार राम चरण ने दिसंबर 2011 में सगाई के बाद जून 2012 में अपोलो चैरिटी की वाइस-चेयरमैन उपासना से शादी की। शादी करने से दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी। उपासना अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं जबकि राम चरण साउथ मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। जून 2023 में राम चरण और उपासना के घर एक बेटी ने जन्म लिया था, जिसका नाम क्लिन कारा है।
