Farhan Akhtar Unfollow Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबरें सामने आई थी कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की डॉन 3 (Don 3) से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद से दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इन सब से बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें: ठंडे बस्ते में चली गई डॉन 3!!
फरहान अख्तर ने किया ये बड़ा काम
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वहज फिल्म डॉन 3 नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर किया गया ये काम है। एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। ये रणवीर सिंह के फिल्म डॉन 3 के छोड़ने के बाद हुआ है। लेकिन रणवीर सिंह अभी भी फरहान अख्तर को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच अब रिश्ता पहले से खराब हो रहा है। फरहान अख्तर के इस एक्शन से रणवीर सिंह के फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं।

Image Source: Farhan Akhtar And Ranveer Singh Instagram
इस फिल्म कर रहे हैं काम
पिछले साल दिसंबर में खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने डॉन 3 से दूरी बना ली है। ये खबर धुरंधर (Dhurandhar) की जबरदस्त सफलता के बाद सामने आई थी। डॉन 3 के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने फिल्म को पॉज कर दिया है और अब वो अपना फोकस जी ले जरा (Jee Le Zaraa) पर शिफ्ट कर चुके हैं। फरहान अख्तर के रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
