Soni Razdan Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ऐल्फा में नजर आएंगी। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। फिल्म में आलिया भट्ट फुल एक्शन मूड में नजर आएंगे। इस साल आलिया भट्ट ने कान में भी अपना जलवा बिखेरा था, लेकिन ऐसी खबरें सामने आई थी कि रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को फोटोग्राफर्स ने इग्नोर कर दिया था। अब इस मुद्दे पर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने रिएक्ट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alpha Trailer Reaction: फुल एक्शन मोड में दिखीं आलिया भट्ट, लोग बोले- 'धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड')
सोनी राजदान ने आलिया भट्ट का किया सर्मथन
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट को लेकर हुए विवाद पर उनकी मां सोनी राजदान ने प्रतिक्रिया दी है। सोनी राजदान ने जूम टीवी से बातचीत में इन दावों को सोशल मीडिया का शोर बताया और आलिया को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। सोनी राजदान ने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ शोर मचा हुआ है, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वही असली सच्चाई है। असली हकीकत वह होती है जिसे हम हर दिन अपनी जिंदगी में देखते और महसूस करते हैं। मेरा मानना है कि कान में शामिल होने वाला हर व्यक्ति वहां किसी अच्छी और खास वजह से मौजूद था।' सोनी ने आगे कहा कि कान में आमंत्रित किए गए सभी लोगों ने अपनी मेहनत और उपलब्धियों के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा, 'अगर कोई व्यक्ति कान में मौजूद है तो इसका मतलब है कि उसे पहले से ही पहचान मिल चुकी है। वहां किसी को भी यूं ही नहीं बुलाया जाता।'
सोनी राजदान ने कही ये बात
सोनी राजदान ने नीगेटिव कमेंट्स और ट्रोलिंग पर अपनी राय रखते हुए कहा, 'हमें इस तरह की नीगेटिव बातों को महत्व देकर अपना समय और एनर्जी बर्बाद नहीं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि ये बातें हमारे ध्यान के लायक हैं। मैं यह जानने में भी दिलचस्पी नहीं रखती कि ऐसी बातें क्यों होती हैं, कौन फैलाता है या इसके पीछे क्या वजह है। हम कलाकार हैं, हमारा काम अपना काम करना है और उसके बाद बात वहीं खत्म हो जाती है।'
