बॉलीवुड

Alpha Trailer Reaction: फुल एक्शन मोड में दिखीं आलिया भट्ट, लोग बोले- 'धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड'

Alpha Trailer Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म अल्फा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Image

फुल एक्शन मोड में दिखीं आलिया भट्ट (pic credit-alpha trailer)

Alpha Trailer Reaction: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर की फिल्म अल्फा (Alpha) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आज इस मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया। ये ट्रेलर यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम तक पर ट्रेंड कर रही है। ट्रेलर को लोगों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है लोग फिल्म अल्फा के ट्रेलर के बारे में क्या कह रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alpha Trailer Out: सीता बनकर लंका जलाएंगी आलिया भट्ट, दिखी ऋतिक रोशन की झलक)

आलिया भट्ट को देखकर गदगद हुए लोग

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म अल्फा का ट्रेलर दमदार एक्शन, सस्पेंस और इमोशनल कहानी से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल से होती है, जो आलिया के किरदार को उनकी मां जानकी के नाम पर 'सीता' कहकर बुलाते हैं। इसके बाद आलिया की आवाज में कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें बताया जाता है कि एक राक्षस ने राजकुमारी का अपहरण किया, लेकिन इस बार राजकुमारी किसी का इंतजार नहीं करेगी, बल्कि खुद अपनी लड़ाई लड़ेगी। ट्रेलर में शरवरी वाघ की भी दमदार एंट्री होती है। शुरुआत में आलिया उनके किरदार पर भरोसा नहीं करतीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे का साथ देती हैं और दुश्मनों से मुकाबला करती हैं। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है, जहां एक रहस्यमयी शख्स की झलक दिखाई जाती है, लेकिन उसकी पहचान को फिलहाल गुप्त रखा गया है। हालांकि लोगों का ये मानना है कि ये ऋतिक रोशन है। सभी लोगों को ट्रेलर में आलिया भट्ट का एक्शन अवतार पसंद आ रहा है।

अल्फा को हिट करवाने के लिए शरवरी-आलिया ने कसी कमर

आज ही आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। इन फोटोज में आलिया-शरवरी के बीच तगड़ी बॉन्डिंग दिखाई दे रही है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। आलिया और शरवरी को साथ देखकर सभी लोग गदगद हो गए है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article