बॉलीवुड

Exclusive: 'एनिमल' में गीतांजलि के किरदार की हुई आलोचना पर Rashmika Mandanna ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Rashmika Mandanna on Her Role in Animal: रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के किरदार को काफी आलोचना मिली थी। हाल ही में हमसे बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बात करते हुए अपने किरदार का बचाव किया और इसे बहुत मजबूत रोल बताया है।

Image

Rashmika Mandanna and Ranbir Kapoor

Rashmika Mandanna on Her Role in Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अहम भूमिका में दिखाई दीं। फिल्म में रश्मिका मंदाना ने गीतांजलि का किरदार निभाया था। उन्हें किरदार को लोगों ने काफी ट्रोल किया था और रश्मिका मंदाना की खूब आलोचना भी हुई थी। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने अपने किरदार का बचाव करते हुए चुप्पी तोड़ दी है।

हमसे बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बताया कि कई बार विवादों में रहने के बावजूद भी उन्होंने कितनी बार गीतांजलि की तरह की भूमिका निभाई है। रश्मिका मंदाना ने कहा, 'मुझे लगता है कि फिल्म एनिमल' में गीतांजलि का किरदार बहुत मजबूत है। एक आदमी उसके लिए खड़ा है, जिसे पूरा देश अल्फा मैन के रूप में सोचता है।'

रश्मिका मंदाना ने आगे अपने करैक्टर का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें लग लगता कि फिल्म में उनके किरदार को दबाया गया है। रश्मिका ने यह भी बताया कि कई महिलाओं को उनका किरदार पसंद भी आया है। फिल्म में गीतांजलि ने अपने फैमिली को प्रोटेक्ट करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म में उनके किरदार को जिस तरह से लिखा गया है वो रश्मिका मंदाना को पसंद है।

बता दें इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे कई एक्टर्स मौजूद हैं। फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article