बॉलीवुड

Exclusive: शाहरुख खान की 'जवान' से हटाए गए सीन्स को OTT पर देख पाएंगे फैन्स, मेकर्स ने दिया बड़ा सरप्राइज

Shah Rukh Khan's Jawan OTT Version: टाइम्स नाउ को सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'जवान' (Jawan) के ओटीटी वर्जन में हटाए गए सीन्स को भी दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि फिल्म अब 3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी।

Image

Shah Rukh Khan's Jawan

Shah Rukh Khan's Jawan OTT Version: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म 'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। फिल्म की कमाई देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'जवान' को मिले शानदार रिव्यू के बाद इसके कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को नहीं मिली है। फिल्म रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड ने इसमें से कई सीन्स पर कट्स लगाए थे। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के ओटीटी वर्जन में दर्शकों को हटाए गए सीन्स देखने को मिलेंगे।

सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 'जवान के कई सीन्स और शाहरुख खान के एक्शन को अभिनेता और फिल्म डायरेक्टर एटली कुमार फाइनल एडिटेड कॉपी में रखना चाहते हैं। इन सीन्स को रखने के बाद फिल्म का रनिंग टाइम 3 घंटे से ज्यादा बढ़ सकता है। इससे हर मल्टीप्लेक्स में शो की संख्या बुरी तरह प्रभावित होती।'

जवान काओटीटी वर्जन होगा 10 मिनट लंबा

सूत्र ने आगे बताया कि एटली कुमार ने नेटफ्लिक्स के लिए 'जवान' का नया वर्जन तैयार किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म लगभग 3 घंटे 15 मिनट की होगी जबकि सिनेमाघरों में यह 2 घंटे 45 मिनट की है। फैन्स जवान को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक ओटीटी स्ट्रीमिंग की रिलीज डेट जारी नहीं की है। फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article