Esha Deol on Divorce And Love Affairs: धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ईशा देओल अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ साल पहले ईशा देओल ने भरत तख्तानी से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। अब इन सब के बीच ईशा देओल का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं ईशा देओल ने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:ईशा देओल के करियर में रोड़ा बन गए थे पिता धर्मेंद्र देओल, 18 साल की उम्र में झेलना पड़ा था शादी का प्रेशर
प्यार को मिस करती हैं ईशा देओल
एक्ट्रेस ईशा देओल एक बार फिर से खबरों में बनी हुई हैं। इसकी वजह ईशा देओल का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। एक्ट्रेस ईशा देओल हाल ही में Curly Tales के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने तलाक और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान ईशा ने माना कि इस वक्त उनकी जिंदगी में प्यार और रोमांस की कमी है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि किसी भी इंसान की जिंदगी में प्यार और रोमांस सबसे जरूरी चीजें होती हैं और फिलहाल मेरी जिंदगी में यही चीज सबसे ज्यादा मिसिंग है। मुझे रोमांटिक होना बहुत पसंद है। मैं पूरी तरह रोमांटिक फिल्मों वाली इंसान हूं। मुझे लव सॉन्ग्स और लव स्टोरीज बहुत पसंद हैं।' आपको बता दें कि ईशा और भारत तख्तानी साल 2024 में अलग हो गए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र की मौत के बाद ईशा देओल ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक? एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर कही ये बात
तलाक के बाद बदली सोच?
जब ईशा से पूछा गया कि क्या पुराने ब्रेकअप और शादी टूटने के बाद प्यार को लेकर उनकी सोच बदल गई है, तो उन्होंने साफ कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा, 'नहीं, ये चीजें नहीं बदलतीं। ब्रेकअप होते हैं। मेरे भी पहले बॉयफ्रेंड रहे हैं और उनसे मेरा ब्रेकअप हुआ। ये सब जिंदगी का हिस्सा है, लेकिन इससे प्यार को लेकर मेरी सोच नहीं बदली। हम सभी ने हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच बिना किसी शर्त वाले प्यार को देखा है।'
'बहुत मुश्किल होता है अलग होना'
ईशा ने ये भी कहा कि अलग होना किसी भी इंसान की लाइफ का बेहद निजी और इमोशनल फैसला होता है, खासकर जब बच्चे भी हों। उन्होंने कहा कि वो कभी नहीं चाहती थीं कि उनके अलग होने की खबर पर चर्चा हो। लेकिन वो और भारत दोनों पब्लिक फिगर हैं, इसलिए उन्हें समझ आ गया था कि इस पूरे मामले को बहुत संभलकर, सम्मान के साथ और सभी की भावनाओं का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ाना होगा।
