​ईशा देओल के करियर में रोड़ा बन गए थे पिता धर्मेंद्र देओल, 18 साल की उम्र में झेलना पड़ा था शादी का प्रेशर​

Esha Deol Revealed Dharmendra Was Orthodox: बॉलीवुड दुनिया की जानी-मानी हसीना ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कैसे 18 साल की उम्र में उन्हे शादी का प्रेशर झेलना पड़ा था। सिर्फ यही ईशा ने बताया कि करियर में रोड़ा खुद उनके पिता बन गए थे।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Dec 2 2025, 15:42 IST
धर्मेंद्र की रूढ़िवादी सोच बन गई थी ईशा देओल के लिए मुसीबत Image Credit : Instagram01 / 06

धर्मेंद्र की रूढ़िवादी सोच बन गई थी ईशा देओल के लिए मुसीबत

Esha Deol Revealed Dharmendra was Orthodox: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक धर्मेंद्र भले ही इस दुनिया में अब नहीं रहे लेकीन उनकी यादें आज भी जिंदा है। धर्मेंद्र एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक फैमली मैन भी थे। बेहद ही कम लोगों को मालूम है कि धर्मेंद्र एक पुराने ख्यालातों वाले इंसान थे। इस बात का खुलासा धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और हेमा मालिनी कई बार कर चुकी है।

ईशा देओल ने किया खुलासा Image Credit : Instagram02 / 06

ईशा देओल ने किया खुलासा

एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने खुलासा किया था कि पिता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे की वो बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखे। धर्मेंद्र का मानना था कि ईशा और आहाना 18 साल की उम्र में घर बसा लें।

धर्मेंद्र थे एक सख्त पिता Image Credit : Instagram03 / 06

धर्मेंद्र थे एक सख्त पिता

हेमा मालिनी खुलासा कर चुकीं हैं कि धर्मेंद्र बेहद ही पुराने ख्याल के इंसान थे। धर्मेंद्र चाहते थे कि हमेशा उनकी दोनों बेटियाँ आहाना और ईशा देओल घर और बाहर सलवार कमीज पहनकर रखे।

हेमा मालिनी से ईशा देओल ने किया था ये सवाल Image Credit : Instagram04 / 06

हेमा मालिनी से ईशा देओल ने किया था ये सवाल

कॉफी विद करण सीजन 2 के एक एपिसोड में हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा ने उनसे बस एक सवाल किया था और धर्मेंद्र एक्टिंग के लिए राजी हुए। उसी बात को याद करते हुए हेमा ने बताया कि ईशा ने पूछा था कि अगर उनके माता-पिता और भाई फिल्मों में काम कर सकते हैं, तो इसमें क्या दिक्कत हो सकती है।

धर्मेंद्र को लेकर ईशा ने कही थी ये बाद Image Credit : Instagram05 / 06

धर्मेंद्र को लेकर ईशा ने कही थी ये बाद

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में आऊं। वह सही में ऑर्थोडॉक्स थे क्योंकि वह पंजाबी थे, इसलिए वह चाहते थे कि मैं 18 साल की उम्र में शादी करके घर बसा लूं क्योंकि यही उनकी कंडीशनिंग थी, वह वहीं से आए हैं।

ईशा देओल का फिल्मी करियर Image Credit : Instagram06 / 06

ईशा देओल का फिल्मी करियर

ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ईशा ने धूम, ना तुम जानो ना हम, तुमको मेरी कसम, प्यारे मोहन जैसी कई फिल्मों में काम किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!