Entertainment News of the day, 2 November 2022: शाहरुख खान का जन्मदिन और पठान का टीजर हुआ रिलीज, आज पूरा दिन यकीनन शाहरुख के नाम रहा है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज पोर्टल तक हर जगह किंग खान के ही चर्चे रहे हैं। आज शाहरुख ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को भी रिटर्न गिफ्ट दिया है। शाहरुख की अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं दूसरे तरफ कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म ‘फोन भूत’ को आज उनके पति विक्की कौशल ने देखा और प्यारा सा रिव्यू भी दिया हैं। आइए आज की मनोरंजन जगत की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं।
Pathaan Teaser: पठान का टीजर रिलीज
यशराज फिल्म्स के के बैनर वाली फिल्म पठान का टीजर आज शाहरुख खान के जन्मदिन पर जारी कर दिया गया है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस को यह रिटर्न गिफ्ट काफी पसंद आया है। कई एक्टर्स ने भी टीजर पर पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी हैं। फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है।
Phone Bhoot: विक्की कौशल ने देखी फोन भूत
बॉलीवुड के कुछ सबसे पसंदीदा कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे के लिए काफी सपोर्टिव नजर आते हैं। कैटरीना की अपकमिंग फिल्म फोन भूत को लेकर फैंस को काफी उम्मीदें हैं, फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले आज विक्की कौशल ने फोन भूत देख ली है। वहीं विक्की ने फिल्म को बेहतरीन बताया है।
पठान के टीजर को लोगों ने बताया कॉपी
पठान के टीजर को लेकर एक और खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिल्म के मेकर्स पर पठान के टीजर के कुछ सीन्स दूसरी फिल्मों जैसे साहो, वॉर, कैप्टन अमेरिका और टाइगर से चोरी करने के आरोप लग रहे हैं। फैंस का कहना है की टीजर के कई सीन्स दूसरी फिल्म से कॉपी किए गए हैं।
काजोल से लेकर जूही चावला ने दी जन्मदिन की बधाई
आज शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई बॉलीवुड एक्टर्स ने जन्मदिन की बधाई दी है। शाहरुख खान को जूही चावला से लेकर काजोल और प्रीति जिंटा आदि एक्टर्स ने शुभकामनाएं दी हैं और किंग खान के साथ अपनी प्यार मेमोरी भी शेयर की हैं। इसके अलावा कई दिग्गज नेताओ और ग्लोबल स्टार्स ने भी शाहरुख को उनके जन्मदिन पर बधाई दी हैं।
द कपिल शर्मा शो पर दिखेंगी जान्हवी
हाल ही में सोनी टीवी ने द कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें जान्हवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। जान्हवी अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो पर पहुंची हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
