बॉलीवुड

Entertainment News 10th May 2023: जाह्नवी की फिल्म Ulajh का पोस्ट आउट, नागा चैतन्य को डेट करने पर शोभिता ने दिया जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 10, 2023, 03:02 PM IST

Entertainment News 10th May 2023: मनोरंजन जगत के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहा। जाह्नवी ने अपनी फिल्म Ulajh का पोस्टर जारी किया। सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस को बड़ा सबूत मिला है। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 10th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हल चल भरा रहा। एक तरफ जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने अफेयर पर बात की। वहीं, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Ulajh का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) को धमकी देने वाले लड़के को लंदन से भारत लाएगी पुलिस। नागा चैत्नय की रूमर्ड गर्लफ्रेड शोभिता धूलिपाला ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

सलमान खान को कुछ दिन पहले ही लॉरेश्न बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ ने ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी थी। एक्टर ने इस मामले में पुलिस को एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में जांच करते समय पुलिस को पता चला कि एक्टर को जान से मारने की धमकी किसी भारतीय छात्र ने दी थी जो इस समय लंदन में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने उस लड़के के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म Ulajh का फर्स्ट पोस्ट आउट कर दिया है। फिल्म में एक्ट्रेस आईपीएस अफ्सर की भूमिका निभाएंगी। एक्ट्रेस फिल्म के पोस्टर में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। पोस्टर में जाह्नवी काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म में जाह्नवी के साथ राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी मुख्य भूमिका में है।

पिछले कई दिनों से खबर आ रही हैं नागा चैत्नय और शोभिता धूलिपाला एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में है। शोभिता ने नागा को डेट करने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत है। मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं। एक्ट्रेस का बयान सुर्खियों में है।

बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द होगा बंद

टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 जल्द ऑफएयर होने वाला है। शो का आखिरी एपिसोड 24 मई को टेलिकास्ट होगा। बड़े अच्छे लगते हैं के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई है जिसमें पूरा कपूर परिवार शादी के आउटफिट में नजर आ रहा है। शो के आखिरी दिन नीति टेलर और हितेन तेजवानी काफी इमोशनल हो गए।

अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्रैक लेकर आने वाले हैं। अनुज के नहीं आने पर अनुपमा टूटती नहीं है बल्कि कहती हैं ये मेरे जिंदगी की नई शुरुआत है। घर में वनराज और काव्या के बीच झगड़ा होता है। काव्या घर छोड़कर चली जाती है। काव्या के जाते ही वनराज को हार्ट अटैक आता है। वनराज की तबीयत के बारे में सुनकर अनुपमा वापस शाह हाउस पहुंचती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article