बॉलीवुड

Ulajh First Look: Janhvi Kapoor बनी IFS ऑफिसर, जल्द शुरू करेंगी शूटिंग

Ulajh First Look Poster: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी नई फिल्म उलझ (Ulajh) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। इस फिल्म में अदाकारा जाह्नवी कपूर आईएफएस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगी। उलझ के पोस्टर पर जाह्नवी कपूर साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं।

Image

Ulajh First Poster

Ulajh First Look Poster: बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने फिल्म धड़क (Dhadak) से बॉलीवुड में कदम रखा था। धड़क नॉर्मल लव स्टोरी नहीं थी। इसमें जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ मिलकर जातिवाद पर करारा प्रहार किया था। धड़क के बाद से ही लोगों को समझ आ गया था कि अदाकारा जाह्नवी कपूर आगे चलकर अलग स्टोरीज पेश करेंगी। जाह्नवी कपूर ने कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं किया है। जाह्नवी कपूर लगातार परफॉर्मेंस बेस्ड मूवीज कर रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। जाह्नवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म उलझ (Ulajh) का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में जाह्नवी कपूर साड़ी पहने दिख रही हैं।

उलझ में आईएफएस ऑफिसर के रूप में दिखेंगी जाह्नवी कपूर

अदाकारा जाह्नवी कपूर फिल्म उलझ में एक आईएफएस ऑफिसर के रूप में दिखाई देंगी। फिल्म उलझ के पोस्टर पर जाह्नवी कपूर साड़ी पहने दिख रही हैं और उनके साथ राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी भी खड़े नजर आ रहे हैं। उलझ में ये सभी कलाकार आईएफएस ऑफिसर की जिंदगी पेश करते दिखाई देंगे। उलझ के माध्यम से लोगों को पता चलेगा कि एक आईएफएस ऑफिसर की जिंदगी में क्या-क्या चुनौतियां होती हैं और उन चुनौतियों को झेलते हुए भी कैसे एक आईएफएस ऑफिसर भारत मां की सेवा में तत्पर रहता है।

Janhvi Kapoor, Gulshan Devaiah, Roshan Mathew to star in 'Ulajh'

Janhvi Kapoor, Gulshan Devaiah, Roshan Mathew to star in 'Ulajh'

इस महीने के अंत से शुरू होगी उलझ की शूटिंग

अदाकारा जाह्नवी कपूर की अपकमिंग मूवी उलझ की शूटिंग इस महीने के अंत से शुरू होगी। जाह्नवी कपूर ने फिल्म उलझ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए लोगों को इस बात की जानकारी दी है। आपको उलझ से जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article