शहर

Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे में मौसम होगा खतरनाक, आंधी-तूफान संग बारिश होगी मूसालधार; 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट

kal ka mausam (10 October 2026) कल का मौसम कैसा रहेगा मानसून की बारिश, बाढ़ पर आईएमडी का अलर्ट : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हवाले से अगले दो दिन पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय राज्यों में तेज तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज स्तर की बारिश होने की संभावना है। इधर, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा : देशभर में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राज्यों में एक नए मौसमी तंत्र के एक्टिव होने से बादल छाए रह सकते हैं और हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा जताया गया है। कमोबेश इसी तरह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले हिस्सों पर तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार वर्षा होने का पूर्वानुमान है, जिससे लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पहाड़ों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर भारत में मौसम खराब रहेगा और झमाझम पानी बरसने की चेतावनी है। उधर, दक्षिण भारतीय राज्यों के तटीय भागों पर भारी बारिश की चेतावनी है। खराब मौसम के दौरान समुद्री तूफान से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली-एनसीआर में कल का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में हल्की धूप दोपहर में गर्मी का एहसास करा रही है, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तित हो सकता है और कुछ हिस्सों पर बादल छाए नजर आ सकते हैं। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी और बारिश भी हो सकती है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। बहरहाल, वायु गुणवत्ता ’मध्यम’ श्रेणी में है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंडक बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी की संभावना है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में कई जगह शनिवार से बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की पूरी संभावना है। इसके प्रभाव से 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू व आसपास के जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इतना ही नहीं कहीं-कहीं पर हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 13-14 अक्टूबर को भी उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर व भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम पूरी तरह से बदला हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, ऊंचाई वाले जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर समेत कई अन्य स्थानों पर तेज आंधी के साथ मध्यम से भारी स्तर की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। हालांकि, मैदानी भागों पर मौसम साफ रह सकता है। उधर, हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से मौसम बदला हुआ है और कई डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उधर, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है।

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम

पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी बारिश बची है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटे के दौरान ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और झारखंड में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से तूफान आने और भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। इस दौरान लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने का अलर्ट घोषित किया गया है। उधर, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट घोषित है।

दक्षिण भारत में मानसूनी बारिश

दक्षिण भारत में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे के दौरान केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उधर, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में भी बादल बरसते नजर आ सकते हैं। हालांकि, कुछ राज्यों में ऊपरी भागों पर मौसम साफ रहने और उमस बढ़ने की संभावना है। उधर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी गर्मी बढ़ने का अलर्ट है। मुंबई, ठाणे, पालघर तथा रायगढ़ जिलों में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article