वेब सीरीज

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस से बोले- ‘A से Z तक सब यहीं मिलेगा’

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 9, 2026, 05:41 PM IST

Salman Khan Youtube Channel: सलमान खान (Salman Khan) अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आए हैं। एक्टर ने यूट्यूब चैनल लॉन्च कर संकेत दिया है कि यहां उन्हें बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

Image

सलमान खान ने किया ये ऐलान (Image Source: Salman Khan Youtube)

Salman Khan Youtube Channel: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने अंदाज से अक्सर फैंस का ध्यान खींच लेते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के जरिए वह चर्चा में रहते हैं। इन दिनों सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest in Peace) को लेकर खबरों में है। अब एक्टर ने डिजिटल दुनिया में एक और कदम बढ़ाया है। सलमान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है और इसके साथ ही फैंस को कुछ खास मिलने का इशारा भी किया है। तो चलिए जानते हैं कि सलमान खान ने क्या लिखा है।

सलमान खान ने डिजिटल दुनिया में रखा कदम

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह सलमान खान का किया गया एक ऐलान है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। सलमान खान ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिया है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'शुरू से शुरू करते हैं मेरा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।' सलमान खान के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैंस सलमान खान के इस फैसले का स्वागत करते दिखाई दिए।

सलमान खान इन फिल्मों में आएंगे नजर

सलमान खान की आने वाली फिल्मों में ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ अहम है। ये फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) नाम से चर्चा में थी। फिल्म में सलमान भारतीय सेना के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर की झोली में साउथ के निर्देशक वामशी पैडिपल्ली (Vamshi Paidipally) के साथ एक एक्शन फिल्म भी है, जिसमें उनके साथ नयनतारा (Nayanthara) नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग जारी है, हालांकि इसकी रिलीज डेट और आधिकारिक नाम का ऐलान होना बाकी है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article