दिल्ली : दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट जारी है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। 58 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला किया गया है। वहीं, राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत के मुताबिक सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। पुलिस ने लोगों को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जंतर मंतर, कनॉट प्लेस, विजय चौक, संसद मार्ग समेत संबंधित स्थानों और उनके आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। यातायात प्रबंधन के लिए मौके की स्थिति के आधार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे या उनमें ढील दी जाएगी।
इन 30 जगहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, निम्नलिखित स्थानों और उनके आसपास यातायात प्रभावित रहने की आशंका है:
शंकर रोड राउंडअबाउट-वंदे मातरम टी-पॉइंट से नई दिल्ली की ओर
धौला कुआं फ्लाईओवर
झंडेवालान राउंडअबाउट
पंचकुइयां राउंडअबाउट
मंडी हाउस राउंडअबाउट
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
गुरु नानक चौक
चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस टी-पॉइंट
भरियों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
लोधी रोड फ्लाईओवर
नीला गुंबद राउंडअबाउट
मदरसा टी-पॉइंट
सम्राट होटल राउंडअबाउट
सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
अशोक रोड-जंतर मंतर रोड राउंडअबाउट
विंडसर पैलेस राउंडअबाउट
टॉलस्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
रेल भवन राउंडअबाउट
जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड टी-पॉइंट
गोल डाकखाना राउंडअबाउट
पटेल चौक राउंडअबाउट
जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट
आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट
आउटर सर्कल, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट
घर से निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं। नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) या एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
पुलिस ने लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील भी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, यातायात संबंधी प्रतिबंध मौके की वास्तविक स्थिति के आधार पर लागू किए जाएंगे। स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है या उन्हें हटाया जा सकता है।
कहां से मिलेगी ट्रैफिक की जानकारी?
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों, लाइव अपडेट और यातायात संबंधी ताजा सूचनाओं के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नजर रखें।
