क्रिकेट

भारत ने रचा इतिहास, बनी T20I में स्पेशल तिहरा शतक जड़ने वाली पहली टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर वो कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले दुनिया की कोई फुल मेंबर टीम अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक कैलेंडर ईयर में नहीं कर पाई।

Image

श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

रांची: भारत की टी20 टीम ने साल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दम पर एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने मौजूदा साल में वो कारनामा कर दिखाया है जो उनसे पहले और कोई फुल मेंबर टीम नहीं कर पाई। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान एक साल में 300 छक्कों के आंकड़ों को पार कर लिया।

एक साल में 300 छक्के जड़ने वाली पहली टीम

फुल मेंबर टीमों में एक कैलेंडर ईयर सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज था। इस रिकॉर्ड में भारतीय टीम ने साल 2026 में सुधार किया है। 2022 में भारतीय बल्लेबाजों ने 289 छक्के जड़े थे। साल 2026 में भारतीय टीम के खाते में खबर लिखे जाने तक 311 छक्के दर्ज हो गए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने साल 2026 में बड़ी तेजी से छक्के जड़े हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज हर 11वीं गेंद को हवाई रास्ते से सीमारेखा के पार पहुंचा रहे हैं। यह गेंद/छक्के का अनुपात कम से कम 15 मैच खेलने वाले फुल मेंबर नेशन्स में सबसे ज्यादा है।

रांची में बनाए 5 विकेट पर 249 रन

टीम इंडिया ने रांची में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 82(41) रन की पारी संजू सैमसन ने खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 44(18) और ईशान किशन ने 43(22) रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 13 छक्के जड़े। सैमसन के बल्ले से चार छक्के निकले वहीं श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा ने 3-3, ईशान किशन ने 2 और अभिषेक शर्मा ने एक छक्का जड़ा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article