बॉलीवुड

Naga Chaitanya को डेट करने की खबरों पर Sobhita Dhulipala ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोली 'मैं कुछ गलत...'

Sobhita on dating Naga Chaitanya: अदाकारा शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) का नाम काफी लम्बे समय से एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ जुड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने के बाद नागा चैतन्य का शोभिता को डेट कर रहे हैं। अदाकारा शोभिता धुलिपाला ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

Sobhita Dhulipala BREAKS SILENCE On Dating Naga Chaitanya

Sobhita on dating Naga Chaitanya: अदाकारा शोभिता धुलिपाला और साउथ कलाकार नागा चैतन्य का नाम काफी समय से जोड़ा जा रहा है। इंडस्ट्री के इनसाइडर्स की मानें तो ये दोनों कलाकार एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं लेकिन मीडिया को कुछ भी नहीं बता रहे हैं। शोभिता और नागा कई मौके पर एक साथ एन्जॉय करते भी देखे गए हैं, जिस कारण लोगों को इस बात पर पक्का भरोसा है लेकिन इन दोनों की चुप्पी ने अभी तक कई लोगों को संशय में डाल रखा है। अदाकारा शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात की और कहा कि वो किसी को कोई जवाब नहीं देना चाहती हैं क्योंकि वो कुछ भी गलत नहीं कर रही हैं।

शोभिता धुलिपाला ने कहा, 'जो लोग बिना इन्फॉर्मेशन के बोलते हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि मुझे आप लोगों को कुछ भी क्लियर करने की जरूरत नहीं है। मैं नहीं समझती कि मुझे कुछ भी क्लियर करना चाहिए जबकि मैं कुछ गलत नहीं कर रही हूं। किसी को सफाई देना मुझे जरूरी नहीं लगता है।'

शोभिता धुलिपाला ने बड़ी ही सफाई से उन लोगों को किनारे कर दिया है, जो उनकी जिंदगी में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। शोभिता धुलिपाला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से ही चुप रही हैं। ऐसे में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) को डेट करने की खबरों पर उनसे सीधा जवाब आना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। बता दें नागा और शोभिता का नाम तब से जुड़ना शुरू हुआ है, जब से नागा का तलाक हुआ है। सामंथा से तलाक का ऐलान करने के बाद नागा जिंदगी में आगे बढ़े हैं तो ऐसे में शोभिता के साथ उनके रिश्ते को गलत कहा भी नहीं जा सकता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article