बॉलीवुड

Salman Khan Death Threat: भाईजान को धमकी देने वाला लड़का UK से जल्द लाया जाएगा भारत, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) को कुछ वक्त पहले एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें धमकी दी गई थी कि उन्हें लॉरेंस विश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ के साथ मुलाकात करनी चाहिए ताकि सारे मतभेद दूर हो पाएं। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें परिणाम भुगतने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

Image

Salman Khan Death Threat

Salman Khan Death Threat: किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) स्टार सलमान खान (Salman Khan) को कुछ दिनों पहले उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें लॉरेंस विश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ से मिलने को कहा गया था। ईमेल में लिखा हुआ था कि अगर सलमान खान गोल्डी बराड़ से जल्द मुलाकात नहीं करते हैं तो उन्हें बड़े बुरे परिणाम भुगतने होंगे। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस के हाथ बड़ी जानकारी लगी, जिसके अनुसार भाईजान को ये मेल एक भारतीय लड़के ने भेजा था, जो इस वक्त यूके में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस ने इस भारतीय लड़के के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी है कि इस लड़के को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ऑफिसर के अनुसार, 'हमारी जांच में पता चला है कि ये लड़का हरियाणा का रहने वाला है और इस वक्त यूके में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। यह थर्ड ईयर का छात्र है।'

बता दें यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी कई बार सलमान खान को इस तरह से धमकाया जा चुका है। कुछ वक्त पहले एक नाबालिग लड़के ने भी भाईजान को धमकी भरा फोन किया था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी। सलमान खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं जो 90 के दशक से ही स्टारडम एन्जॉय कर रहे हैं। भाईजान के साथ नाम जोड़कर कई लोग प्रसिद्ध होना चाहते हैं, जिस कारण ऐसी हरकतें करते रहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article