बॉलीवुड

Dussehra 2026 पर सिनेमाघरों में मारधाड़ करेंगे Emraan Hashmi, धुरंधर 2 का टूटेगा रिकॉर्ड!!

Emraan Hashmi Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी 9 को लेकर अपडेट सामने आया है। ये फिल्म दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।

Image

इमरान हाशमी की गनमास्टर जी 9 इस दिन होगी रिलीज (pic credit-instagram)

Emraan Hashmi Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में इमरान हाशमी वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नजर आए थे। इस सीरीज को देखकर लोग गदगद हो गए थे। अब सभी की नजरें इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्मों पर किटी हुई है। इस बीच इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी 9 (Gunmaaster G9) को लेकर अपडेट सामने आया है। इस मूवी की रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-Awarapan 2 को मिला मालदार डिस्ट्रीब्यूटर, Lahore 1947 के भी छूट जाएंगे पसीने)

emraan hashmi pic

इमरान हाशमी की गनमास्टर जी 9 इस दिन होगी रिलीज (pic credit-instagram)

इमरान हाशमी की फिल्म को लेकर आया अपडेट

इमरान हाशमी अब अपनी नई फिल्म गनमास्टर जी 9 को लेकर चर्चा में हैं। इस एक्शन फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इमरान हाशमी करीब 20 साल बाद निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स गनमास्टर जी 9 को दशहरा 2026 पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल 16 अक्टूबर को रिलीज डेट माना जा रहा है, जबकि 9 अक्टूबर पर भी विचार किया जा रहा है। प्रोड्यूसर का कहना है कि टीम ऐसी तारीख चुनना चाहती है, जहां फिल्म को ज्यादा स्क्रीन मिले।

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्में

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बताया कि गनमास्टर जी 9 एक पूरी तरह मसाला एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जो खासतौर पर उन दर्शकों को पसंद आएगी जिन्होंने 2000 के दशक में इमरान हाशमी की फिल्मों को खूब पसंद किया था। इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। गनमास्टर जी 9 के अलावा इमरान हाशमी की फिल्म जी 2 और अवारापन 2 पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है। अवारापन 2 को देखने के लिए फैंस अपनी पलके बिछाए बैठे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article