बॉलीवुड

Awarapan 2 को मिला मालदार डिस्ट्रीब्यूटर, Lahore 1947 के भी छूट जाएंगे पसीने

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 को डिस्ट्रीब्यूट करने का जिम्मा पेन मरुधर ने उठाया है। पेन मरुधर ने आवारापन 2 के मेकर्स को बड़ी डील ऑफर की है। इस डील से लाहौर 1947 की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Image

Awarapan 2 VS Lahore 1947

इमरान हाशमी की आवारापन 2 साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें दिशा पाटनी भी अहम रोल में दिखेंगी। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की ये ट्रैजिक लव स्टोरी दर्शकों के बीच में अभी से उत्साह पैदा किए हुए है, जिस कारण इसके मेकर्स के पीछे डिस्ट्रीब्यूटर्स भाग रहे हैं। अगर ताजा खबरों पर भरोसा किया जाए तो इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की आवारापन 2 का डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर के हाथ लगे चुके हैं। कई डिस्ट्रीब्यूटिंग कम्पनीयों के साथ चर्चा करने के बाद मुकेश भट्ट ने ये फैसला लिया है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने घटाया 8 किलो वजन, 60 साल में दिखी चेहरे पर जॉलाइन)

Awarapan 2 Poster

Awarapan 2 Poster

पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो पेन मरुधर ने आवारापन 2 के राइट्स कमीशन बेसिस पर लिए हैं। इसके साथ-साथ पेन मरुधर ने बड़ी राशि भी आवारापन 2 के मेकर्स को चुकायी है। पेन मरुधर ने मुकेश भट्ट को आवारापन 2 के लिए कितने रुपये एडवांस दिए हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इनसाइडर्स बता रहे हैं कि उन्होंने भारी रकम देकर बुकिंग कराई है। (इसे भी पढ़ें: Salman Khan ने 150 करोड़ रुपये से घटाई फीस, फ्री में कर रहे काम)

आवारापन 2 का डिस्ट्रीब्यूशन क्यों है महत्वपूर्ण

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन सालों पहले रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला था। क्या सिर्फ इतनी सी ही वजह है कि आवारापन 2 के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए रेस लगी हुई है? अगर इनसाइडर्स की मानें तो सिर्फ इतनी वजह नहीं है। असल में फिल्म आवारापन 2 के साथ सनी देओल की लाहौर 1947 भी रिलीज हो रही है। सनी देओल को लेकर दर्शकों के बीच जिस तरह की आंधी चल रही है, उसका सामना करने के लिए आवारापन 2 के मेकर्स इसके डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अभी से कमर कस रहे हैं। गदर 2 के बाद सनी पाजी की जाट और बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। अगर इमरान हाशमी की आवारापन 2 को लाहौर 1947 से टक्कर लेनी है तो मेकर्स को इसे बड़े स्तर पर डिस्ट्रीब्यूट करना पड़ेगा, जिसके लिए मुकेश भट्ट ने पेन मरुधकर के साथ हाथ मिलाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article