Drishyam 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) को लेकर ऑडियंस में काफी क्रेज हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट यानी दृश्यम (Drishyam) को साल 2015 में रिलीज किया गया था। यह थ्रिलर फिल्म एक रीमेक होने के बावजूद दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। इसके बाद से ही लोग दृश्यन के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को इसी शुक्रवार 18 नवंबर 2022 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना हैं। दृश्यम 2 की रिलीज से पहले ही इसके एडवांस बुकिंग के जरिए काफी कमाई कर ली है।
फिल्म को एडवांस बुकिंग में दर्शकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म ने खुद अजय देवगन की ही कई फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
बड़ी ब्लॉकबास्टर साबित होगी दृश्यम 2
बता दें कि फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने 2 अक्टूबर को ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। अब फिल्म को रिलीज होने में 4 दिनों से भी कम का समय बचा है जिस वजह से एडवांस बुकिंग को पूरी तरह से ओपन कर दिया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रविवार सुबह तक तीन नेशनल सिनेमाघरों की चेन- पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में फिल्म रिलीज के पहले वीकेंड के लिए 35,332 टिकट बेच दिए हैं।
एडवांस बुकिंग में मचाया धमाका
फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं और अभी भी रिलीज में चार दिन और बचे हैं, इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही अजय देवगन स्टारर रनवे 34 और थैंक गॉड को पीछे छोड़ दिया है, आने वाले समय में फिल्म कई फिल्मों से आगे निकल सकती है। उम्मीद है कि फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर सकती है, क्योंकि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, वहीं अजय देवगन की ब्रांड वैल्यू से भी फिल्म को मदद मिल सकती है।
बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के साथ ही, तब्बू और अजय खन्ना भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
