Yaariyan 2 Poster: 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म यारियां का सीक्वल जल्द ही फैंस के बीच आने वाला है। इंतजार खत्म करते हुए दिव्या खोसला कुमार ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है साथ ही फिल्म के टीजर की डेट को भी फैंस के साथ शेयर किया है। यारियां 2( Yaariyan 2) को टी सिरीज ( T Series) और भूषण कुमार ( Bhusan Kumar) के बैनर तले बनाया है। फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने निर्देशित किया है। भूषण कुमार, दिव्या कुमार खोसला, कृष्णा कुमार, आयुष माहेश्वरी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। आइए फिल्म के पोस्टर पर एक नजर डालते हैं।
दिव्या खोसला कुमार ( Divya Khosla Kumar) , मिजान जाफरी ( Meezaan Jafari) और यश दास गुप्ता ( Yash Das Gupta) स्टार फिल्म यारियां 2 का पोस्टर आउट हो गया है। फैंस का इंतजार खत्म करते हुए एक्ट्रेस दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया और साथ ही लिखा है कि फिल्म का टीजर कल आने वाला है।पोस्टर में देखा जा सकता है कि दिव्या दुल्हन के लिबास में अपने को स्टार के कंधो पर हाथ रखे हुए है और एक हाथ से सिगरेट का कश लगा रही है । पोस्टर पर लिखा है "खून के भाई लेकिन पसंद से दोस्त" फिल्म एक बार फिर दोस्ती का पाठ पढ़ाने आ रही है। यारियां को पसंद करने वाले फैंस बहुत दिनों से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। पोस्टर पर लोगों के मिले-जुले रीएक्शन नजर आ रहे हैं। बता दें कि यारियां 2, 20 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
