Dhurandhar Rahul Gandhi: बॉलीवुड में एक ऐसा वायरल मामला चल रहा है कि हंसी भी आ रही है और कन्फ्यूजन भी। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) अब Netflix पर रिलीज हो चुकी है और लोग इसे देखते-देखते क्रेडिट्स में पहुंचे तो अचानक एक नाम देखकर सब चौंक गए एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर: राहुल गांधी। जी हां, लोग सोचने लगे कि क्या कांग्रेस लीडर और लोकसभा में लीडर ऑफ ऑपोजिशन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुपके से बॉलीवुड में एंट्री मार ली? क्या वो अब फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। इस खबर को लेकर हर तरफ चर्चा शुरू हो गई कि क्या राहुल गांधी ने अपने करियर बदल लिया। लेकिन सच कुछ और है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
ये भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तानी धड़ल्ले से देख रहे धुरंधर
क्या है इसका सच?
एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक तस्वीर है जो खूब वायरल हो रही है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अभी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज जिसके बाद एक तस्वीर सामने आई। इस फिल्म धुरंधर के क्रेडिट्स में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का नाम देखकर हर कोई हैरान हो गया है। इन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समझा गया लेकिन ये सच नही हैं। क्रेडिट्स में नाम वाले राहुल गांधी एक सीनियर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जो इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे हैं। उन्होंने लकी भास्कर (Lucky Baskhar), वेदा (Vedaa), फर्जी (Farzi), रॉकेट बॉयज (Rocket Boys), रुस्तम (Rustom) जैसी कई हिट प्रोजेक्ट्स में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर या प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। ये नाम का कोइंसिडेंस है राजनीति वाले राहुल गांधी का फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।
'धुरंधर' ने मचाया धमाल
धुरंधर की बात करें तो ये अदित्य धर (Aditya Dhar) डायरेक्टेड एक्शन-ड्रामा है, जो थिएटर्स में सुपरहिट रही और अब नेटफ्लिक्स पर आकर फिर चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में हैं, साथ में अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna), र. माधवन (R. Madhavan), अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), संजय दत्त (Sanjay Dutt), सारा अर्जुन (Sara Arjun) जैसे बड़े नाम भी फिल्म में शामिल है। फिल्म की सक्सेस के बाद धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) भी अनाउंस हो चुकी है, जो 19 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म धुरंधर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
