Delhi CM Rekha Gupta Tweet: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawaal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अब सभी लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसमें कई दिग्गज लोग शामिल हुए। इस लिस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का नाम शामिल है। फिल्म देखने के बाद उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि मेकर्स खुश हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-दिल्ली में होगी Sanjay Dutt की आखिरी सवाल की स्पेशल स्क्रीनिंग, कौन-कौन होगा शामिल?)

सीएम रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल का किया रिव्यू (pic credit-twitter)
सीएम रेखा गुप्ता ने आखिरी सवाल को लेकर कही ये बात
संजय दत्त की फिल्म आखरी सवाल 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर रखा गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट और टीम के साथ फिल्म देखी और बाद में इसकी जमकर तारीफ की। फिल्म देखने के बाद रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा कि उन्हें 'आखरी सवाल' की टीम और कलाकारों के साथ यह खास फिल्म देखने का मौका मिला। उनके मुताबिक, यह फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के प्रेरणादायक सफर, राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान, सेवा, संगठन और सांस्कृतिक जागरूकता को प्रभावशाली तरीके से दिखाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में देश के सामाजिक और वैचारिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं को गंभीरता से पेश किया गया है।
सीएम ने की तारीफ
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि RSS का 100 साल का सफर सेवा, संस्कार, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने बताया कि संघ के स्वयंसेवकों ने गांव-गांव और हर गली में समाज को जोड़ने, राष्ट्र भावना जगाने और आपदा से लेकर समाज सेवा तक हर क्षेत्र में निस्वार्थ काम किया है। उनके अनुसार, यह 100 साल भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का भी प्रतीक है। बता दें कि मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्देशक अभिजीत मोहन वरंग, संजय दत्त, अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी और पूरी टीम को इस खास फिल्म के लिए बधाई दी।
