Alia Bhatt Mobbed By Fans: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आलिया का एक एक लुक कमाल अब तक फैंस को खूब पसंद आया है। आलिया की हर फोटो इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं, लेकिन अब आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया की स्वीटनेस नहीं बल्कि गुस्सा देखने के लिए मिल रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट भीड़ में बुरी तरह फंसी हुई हैं और वह पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं। फैंस आलिया का ये वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं। (ये भी पढ़ें: मोटी रकम लेकर फिर से खूंखार विलेन बनेंगे Arjun Rampal, इस फिल्ममेकर संग मिलाया हाथ)
आलिया भट्ट हुईं परेशान
सोशल मीडिया पर सामने आया आलिया भट्ट का ये वीडियो भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह के समय का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया भारतीय सिनेमा की प्रतिभा का जश्न मनाने भारतीय डेलिगेशन के साथ पहुंची थीं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपना लुक भी इंडे वेस्टर्न रखा। आलिया ने आइवरी रंग की सिल्क साड़ी गाउन पहना। एक्ट्रेस का लुक काफी यूनिक लगा। एक्ट्रेस ने अपना लुक क्लासी बनाने के लिए नाक में नथ पहनी और कानों में मैचिंग एयरिंग पहने। इसी मौके पर आलिया भट्ट को फैंस और पैपराजी ने घेर लिया, जिस वजह से एक्ट्रेस काफी ज्यादा दब गईं। इस मौके का एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि आलिया भीड़ से काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं। इस वीडियो में आलिया पैपराजी को सुनाती हुई नजर आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Cannes 2026: ऑफ शोल्डर ड्रेस में Tara Sutaria का दिखा बोल्ड अवतार, कान्स डेब्यू के लिए हैं तैयार)
alia bhatt (Photo credit- instagram)
