बॉलीवुड

Border 2: ट्रैक्टर्स पर सनी पाजी की फिल्म देखने पहुंचे दर्शक, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Fans arrive on tractors to Watch Border 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस मूवी के रिलीज होने के बाद एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक ट्रैक्टर्स पर फिल्म देखने जा रहे हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Fans arrive on tractors to Watch Border 2: इंडियन सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक अनुराग सिंह ने निर्देशन में बनी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) को निर्माताओं ने 23 जनवरी के दिन रिलीज किया। ट्रेलर और गानों को मिले रिस्पांस के बाद 'बॉर्डर 2' को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब थे। इस मूवी का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर भी देखा गया। अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को देखने के लिए फैन्स लग्जरी गाड़ियों में नहीं बल्कि ट्रैक्टर्स पर देखने के लिए मॉल में फिल्म को देखने जा रहे हैं। इस मूवी को देखकर फैन्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

ट्रैक्टर्स पर 'बॉर्डर 2' देखने निकले दर्शक

वीडियो में उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद के फैन्स 'बॉर्डर 2' देखने के लिए सिनेमाघरों में ट्रैक्टर्स पर सवार होकर खुशी मनाते हुए दिखाई दिए। कई फैन्स ने सनी देओल के पोस्टर भी ट्रैक्टरों पर लगाए हुए हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'खेतों से लेकर सिनेमाघरों तक। लोग बॉर्डर 2 को त्योहार की तरह मना रहे हैं। ग्राउंड लेवल पर यह एकदम अलग है।' कई लोगों ने 'बॉर्डर 2' को बड़ी ब्लॉकबस्टर बताना शुरू कर दिया है।

साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल को हरकोई खूब पसंद कर रहा है। 'बॉर्डर 2' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने टी-सीरीज फिल्म्स और जेपी फिल्म्स के बैनर तले किया है। सनी देओल के अलावा इस मूवी में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा अहम रोल में हैं। इस मूवी ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article