Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast Fees: स्मृति ईरानी की फीस ने खाली की मेकर्स की तिजोरी, बाकी सेलेब्स लेते हैं इतनी सैलरी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast Fees: एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस किए का रहे सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम कर रहे एक्टर्स मोटी फीस ले रहे हैं। आइए जानते हैं स्मृति ईरानी से लेकर अमर उपाध्याय सहित बाकी एक्टर्स की फीस...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jan 24 2026, 13:52 IST
जानिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के एक्टर्स की फीसImage Credit : Instagram01 / 07

जानिए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के एक्टर्स की फीस

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Cast Fees: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने छोटे परदे पर 25 साल बाद धमाकेदार वापसी की है। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस सीरियल का प्रीमियर 29 जुलाई, 2025 को हुआ था। तब से लेकर अब तक यह शो दर्शकों का पसंदीदा बनता जा रहा है। इस शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय ने तुलसी विरानी और मिहिर विरानी के रूप में वापसी हुई। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको इस सीरियल में एक्टर्स की प्रति एपिसोड की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ये एक्टर्स कितने रुपये चार्ज कर रहे हैं।

कमलिका गुहा ठाकुरताImage Credit : Instagram02 / 07

कमलिका गुहा ठाकुरता

कमलिका गुहा ठाकुरता को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रति एपिसोड के लिए 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये फीस निर्माताओं द्वारा दी रही है। वो सीरियल में गायत्री विरानी का किरदार निभा रही हैं।

गौरी प्रधानImage Credit : Instagram03 / 07

गौरी प्रधान

गौरी प्रधान 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नंदिनी के किरदार को एक बार दोहरा रही हैं। कथित तौर पर शो के प्रति एपिसोड के लिए उन्हें 80,000 से 1.5 लाख रुपये मिल रहे हैं।

हितेन तेजवानीImage Credit : Instagram04 / 07

हितेन तेजवानी

हितेन तेजवानी ने भी लगभग 25 सालों के बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में धमाकेदार वापसी की है। इस शो के लिए वो प्रति एपिसोड 1 से 1.5 लाख रुपये ले रहे हैं।

शक्ति आनंदImage Credit : Instagram05 / 07

शक्ति आनंद

शक्ति आनंद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने हेमंत विरानी के अपने किरदार को दोहराया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरियल के लिए उन्हें प्रति एपिसोड 80,000 से 1.5 लाख रुपये तक मिल रहे हैं।

अमर उपाध्यायImage Credit : Instagram06 / 07

अमर उपाध्याय

अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर विरानी के किरदार से वापसी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें टी अमर को प्रति एपिसोड 1.5 लाख रुपये फीस दी रही है।

स्मृति ईरानीImage Credit : Instagram07 / 07

स्मृति ईरानी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी विरानी का किरदार निभाने के लिए स्मृति ईरानी को प्रति एपिसोड 14 लाख रुपये मिल रहे हैं। इस फीस के साथ वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!