बॉलीवुड

डब्बा बंद पड़ी हैं सनी देओल की ये 2 मल्टीस्टारर, मेकर्स को लगा 200 करोड़ का चूना!!

Sunny Deol 2 Movies are on Hold: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर चर्चा में हैं, जो 5 दिनों के अंदर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी बीच उनकी वो दो फिल्में चर्चा में आ गई हैं, जो लगभग आधी बनकर तैयार पड़ी हैं लेकिन रिलीज नहीं हो पा रही हैं।

Image

Image Source: Movie Poster

KEY HIGHLIGHTS
  • सनी देओल ने बॉर्डर 2 से हिलाया बॉक्स ऑफिस
  • सनी देओल की बाप और जन्मभूमि पड़ी हैं ठंडे बस्ते में
  • मेकर्स को लगातार हो रहा है नुकसान

Sunny Deol 2 Movies are on Hold: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। उनकी बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, जिसमें वरुण धवन, अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स हैं। इस फिल्म की कमाई 5 दिनों में 200 करोड़ के पार है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स सनी देओल को सलाम कर रहे हैं और उन्हें रियल मास स्टार कहकर पुकार रहे हैं। बॉर्डर 2 की सफलता के बीच सनी पाजी की दो फिल्मों का बातें तेज हो गई हैं, जो काफी पहले अनाउंस हुई थीं लेकिन अब तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पायी हैं। माना जा रहा है कि सनी पाजी की ये दोनों फिल्में डब्बा बंद हो गई हैं, जिसकी वजह से मेकर्स को लगभग 200 करोड़ का चूना लग सकता है। इन फिल्मों के नाम बाप और जन्मभूमि हैं, जो लगभग आधी शूट पड़ी हुई हैं लेकिन इन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है। (इसे भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' के हिट होते ही मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा)

Border 2

Image Source: Movie Poster

बाप में एक्शन अवतार में दिखेंगे सनी पाजी

सनी देओल की बाप एक मल्टीस्टारर मूवी है, जिसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स भी हैं। इस फिल्म का अनाउंसमेंट बड़े ही जोर-शोर से हुआ था और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन बीच में ही इस फिल्म की शूटिंग रुक गई जो अब तक पूरी नहीं हो सकती है। माना जा रहा है कि ये फिल्म अब बंद डब्बे से कभी भी बाहर नहीं आ पाएगी। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं लेकिन देखना होगा कि ये सिनेमाघरों की दहलीज छू पाएगी या नहीं। (इसे भी पढ़ें: सनी पाजी की 'बॉर्डर 2' देख ऋतिक रोशन ने बांधे तारीफों के पुल)

Baap

Image Source: Movie Poster

जन्मभूमि में संजय दत्त संग कोर्ट में लड़ते सनी देओल

बहुत कम लोगों को पता है कि सनी देओल और संजय दत्त ने कुछ वक्त पहले एक कोर्टरूम ड्रामा जन्मभूमि साइन की थी, जिसमें दोनों राम जन्म भूमि केस पर आमने सामने दिखने वाले थे। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन कुछ कारणों से ये पूरी नहीं हो पा रही है। फिल्म के मेकर्स ने सनी पाजी पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद ये मूवी अधर में ही अटकी पड़ी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सनी पाजी और मेकर्स के बीच का विवाद सुलझता है या नहीं? अगर ये विवाद नहीं सुलझता है तो जन्मभूमि मूवी कभी भी रिलीज नहीं होगी।

Janmbhoomi

Image Source: Movie Poster

लगभग 200 करोड़ के नुकसान का है अनुमान

ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो सनी पाजी की इन दोनों फिल्मों की वजह से मेकर्स को लगभग 200 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है। इन फिल्मों को बड़े स्तर पर शूट किया गया है और इनकी स्टारकास्ट भी कमाल की है। ऐसे में अगर ये मूवीज बंद डब्बे से बाहर नहीं आती हैं तो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान होगा और सनी पाजी के फैंस भी काफी निराश होंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article