Border 3 New Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने लोगों का दिल जीत लिया है। सनी देओल की इस फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इसका असर फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। इन सब के बीच सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसने सबका द्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें: 'बॉर्डर 2' ने 4th डे किया रिकवर किया 70% बजट
'बॉर्डर 3' को लेकर सामने आया अपडेट
एक्टर सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म बॉर्डर 3 (Border 3) को लेकर सामने आया एक अपडेट है। ट्रेड एनालिस्ट (Trade Analyst) तरण आदर्श (Taran Adarsh) ने अभी हाल ही में इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया है। तरण आदर्श ने लिखा कि 'भूषण कुमार और निधि दत्ता ने मिलकर 'बॉर्डर 3' बनाने का फैसला किया है। फिल्म बॉर्डर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने ये फैसला लिया है। भूषण कुमार (टी-सीरीज) और निधि दत्ता (जेपी फिल्म्स) अब इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने पर काम करने जा रहे हैं। फिल्म बॉर्डर 3 को लेकर जल्द ही कई बड़े अपडेट्स सामने आएंगे।' इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म बॉर्डर 3 के मेकर्स ने इसको लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।
'बॉर्डर 2' ने मचा रखा है धमाल
डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 ने अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) लीड रोल में है। फिल्म बॉर्डर 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
