बॉलीवुड

Dream Girl 2 के रिलीज होते ही 'ड्रीम गर्ल 3' की तैयारी में हैं आयुष्मान खुराना! बातों-बातों में दिया इशारा

Ayushmann Khurrana Hints About Dream Girl 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने तो लोगों का दिल जीता ही था, वहीं अब मूवी बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा रही है। मूवी की रिलीज के बाद आयुष्मान ने 'ड्रीम गर्ल 3' के बारे में भी बातचीत की।

Image

आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 3' पर दिया हिंट

Ayushmann Khurrana Hints About Dream Girl 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की धमाकेदार मूवी 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। समीक्षकों के साथ-साथ दर्शक भी आयुष्मान खुराना के किरदार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज के बाद आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 3' की रिलीज का भी हिंट दिया है। उन्होंंने बताया कि डायरेक्टर राज शांडिल्य 'ड्रीम गर्ल 3' तो क्या 4, 5 और 10 भी बना सकते हैं।

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने 'ड्रीम गर्ल 3' का हिंट पिंकविला संग इंटरव्यू में दिया था। आयुष्मान खुराना से दरअसल सवाल किया गया कि क्या दर्शकों को 'ड्रीम गर्ल 3' का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा? इसका जवाब देते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि अब वो मुझे क्या बनाने वाले हैं। आयुष्मान ने इस सिलसिले में कहा, "अभी तो लड़की बन गया हूं, अब पता नहीं अगले स्तर पर क्या करेगा वो।"

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इंटरव्यू के दौरान निर्देशक राज शांडिल्य की तारीफ की। उन्होंने कहा, "वो ड्रीम गर्ल 2, 3 और यहां तक कि 10 भी बना सकते हैं।" वहीं अनन्या पांडे ने 'ड्रीम गर्ल 3' पर चुटकी लेते हुए को-स्टार मंजोत सिंह का डायलोग बोला। अनन्या ने आयुष्मान से सवाल किया, "मैं हूं ना इसमें?" बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा विजय राज, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे सितारों ने भी अहम भूमिका अदा की है। वहीं 'ड्रीम गर्ल 3' को लेकर अभी तक डायरेक्टर की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article