बॉलीवुड

Shah Rukh Khan के बाद सलमान खान और रणबीर कपूर की किस्मत चमकाएंगे एटली, सरेआम खुद किया ऐलान

Atlee To Work With Salman Khan And Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' को हिट कराने के बाद अब एटली सलमान खान और रणबीर कपूर संग काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं। एटली का कहना है कि वह एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Image

सलमान खान और रणबीर कपूर संग काम करेंगे एटली

Atlee To Work With Salman Khan And Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचा दिया। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' को एटली ने डायरेक्ट किया था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं अब खबर है कि शाहरुख खान की किस्मत चमकाने के बाद एटली सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ भी काम करेंगे।

एटली ने सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जैसे सितारों संग काम करने का ऐलान खुद किया है। दरअसल, एटली से सवाल किया गया था कि अब उनकी नजर में कौन सा बॉलीवुड स्टार है। इसपर एटली ने जवाब दिया, "मैं देश के बड़े सितारों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा आइडिया भगवान के आशीर्वाद की तरह है। ऐसे में जब ये चीज तय हो जाएगी तो अगला कदम उठाया जाएगा। मैं अच्छी स्क्रिप्ट के इंतजार में हूं, जिससे में सलमान सर और रणबीर सर के साथ भी काम कर सकूं।"

इन बॉलीवुड सितारों संग भी काम कर सकते हैं एटली

बता दें कि एटली को लेकर खबर है कि वह सलमान खान (Salman Khan) और रणबीर कपूर के अलावा रणवीर सिंह और ऋतिक रोशन संग भी अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

'जवान' को ऑस्कर तक पहुंचाएंगे एटली

'जवान' (Jawan) की ताबड़तोड़ कमाई के बीच एटली शाहरुख खान की फिल्म को ऑस्कर तक पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि वह इस सिलसिले में शाहरुख खान से भी बातचीत करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article