'विक्रांत रोना' के ट्रेलर ने दिलाई RRR की याद, किच्चा सुदीप का वीडियो देख क्या जान पाए आखिर कौन है डेविल?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 07:19 PM IST

Kiccha Sudeep Film Vikrant Rona Trailer Video: विक्रांत रोना एक गांव की कहानी है। जहां विक्रांत एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगता है। कहानी एक नया मोड़ ले लेती है और सस्पेंस बढ़ता चला जाता है कि आखिर डेविल है कौन?

'विक्रांत रोना' के ट्रेलर ने दिलाई RRR की याद, किच्चा सुदीप का वीडियो देख क्या जान पाए आखिर कौन है डेविल?

Vikrant Rona Trailer Video: साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म 'विक्रांत रोना' लंबे टाइम से सुर्खियों में हैं। अब टीजर रिलीज होने के बाद 'विक्रांत रोना' का ट्रैलर रिलीज हो गया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में किच्चा सुदीप का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं जैकलीन फिल्म में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन की जोड़ी पहली बार साथ दिखाई देगी। मेकर्स द्वारा ट्रैलर जारी करते ही इसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा होनी शुरू हो चुकी है। फिल्म की पहली झलक RRR और बाहुबली की याद दिला रही है।

ऐसी है विक्रांत रोना की कहानी
विक्रांत रोना एक गांव की कहानी है। जहां एक ऐसी जगह है, जिससे सब लोग डरते हैं। लेकिन विक्रांत रोना (किच्चा सुदीप) उससे नहीं डरता है। पुलिस अधिकारी की भूमिका में विक्रांत एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में लगता है, तो उसका सामना बहुत सी चीजों से होता है। इसके आने से कहानी एक नया मोड़ ले लेती है और सस्पेंस बढ़ता चला जाता है कि आखिर डेविल है कौन? यहां देखें ट्रेलर...

अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडीस के अलावा निरुप भंडारी, रविशंकर गौड़ा, मधुसूदन राव और वासुकी वैभव भी मुख्य भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि हिंदी में फिल्म को सलमान खान पेश कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में ट्रेलर भी शेयर किया और सुदीप को फिल्म के लिए बधाई दी। सलमान ने लिखा- भाई किच्चा सुदीप। विक्रांत रोणा पर दुनिया को बहुत गर्व होगा। विक्रांत रोणा का ट्रेलर काफी शानदार है।

फिल्म 28 जुलाई को 3डी में भी रिलीज की जाएगी। सलमान खान इसे हिंदी में लॉन्च किया है तो धनुष इसे तमिल में, दुल्कर सलमान मलयालम में, राम चरन तेलुगु और कन्नड़ में किच्चा सुदीप लॉन्च कर रहे हैं।

End of Article