इब्राहिम अली खान को नहीं वेदांग रैना को डेट कर रही हैं पलक तिवारी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 06:22 PM IST

Palak Tiwari dating Vedang Raina?: पलक तिवारी एक बार फिर से डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आ गई है। इस बार पलक का नाम द आर्चीज के एक्टर वेदांग रैना से जुड़ा है...

इब्राहिम अली खान को नहीं वेदांग रैना को डेट कर रही हैं पलक तिवारी?

Palak Tiwari dating Vedang Raina?: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर खबरों से तहलका मचाती रहती हैं। सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान पटौदी के साथ स्पॉट होने पर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। बाद में पलक तिवारी ने स्पष्ट किया था कि वे सिर्फ दोस्त हैं और डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर पलक सुर्खियों में आ गई है। इस बार पलक तिवारी का नाम द आर्चीज के एक्टर वेदांग रैना से जुड़ा है। 

जी हाँ! पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, 'पलक और वेदांग दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और वे बहुत प्यार करते हैं। प्राइवेट पार्टियों में उनके पीडीए काफी सुर्खियां बटोरते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी आधिकारिक नहीं बनाया है।' एक करीबी सूत्र का कहना है, 'जाहिर है पलक और वेदांग दोनों अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वे इतनी जल्दी अपने रिश्ते की स्थिति के साथ सार्वजनिक नहीं होंगे।'

2 साल से रिलेशनशिप में हैं पलक और वेदांग 
रिपोर्ट में कहा गया है कि पलक और वेदांग एक ही टैलेंट एजेंसी का हिस्सा हैं। दोनों इसी एजेंसी द्वारा आयोजित एक पार्टी में मिले थे और तब से वे एक-दूसरे के हो गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पलक की मां श्वेता भी उनके रिश्ते से बहुत खुश हैं। श्वेता खुस हैं कि उनकी बेटी खुश है और वह अपने जीवन का फैसला करने के लिए परिपक्व है। हालांकि पलक की टीम ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि यह सिर्फ एक और अफवाह है। जैसा कि हम जानते हैं पलक ने हैरी की संधू के साथ अपने गाने बिजली-बिजली से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। फिलहाल एक्ट्रेस अपने फिल्म करियर पर ध्यान दे रही हैं। 

बता दें, पलक तिवारी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह विवेक ओबेरॉय के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म रोजी: द सैफरन चैप्टर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें पलक तिवारी की झलक देखने को मिल रही है। पलक तिवारी पोस्टर में एक कॉल सेंटर की कर्मचारी रोजी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं इब्राहिम अली खान की तो वो इन दिनों करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। 

End of Article