उर्फी जावेद को हुआ अपनी गलती का एहसास, बोलीं- नहीं करना चाहिए था चाहत खन्ना के तलाक पर कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 09:13 AM IST

उर्फी जावेद ने हाल ही में एक्ट्रेस चाहत खन्ना के दो तलाक पर तंज कसा था। अब उर्फी ने कहा कि उन्होंने गलत किया और उन्हें चाहत के तलाक के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था। देखें क्या बोलीं उर्फी।

उर्फी जावेद को हुआ अपनी गलती का एहसास, बोलीं- नहीं करना चाहिए था चाहत खन्ना के तलाक पर कमेंट
Photo Credit: Instagram

बिग बॉस ओटीटी 1 फेम उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जहां वो इसके चलते ट्रोल होती हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस की भी कमी नहीं है जिन्हें उर्फी का ये अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने उर्फी पर निशाना साधा था और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनपर पैसे देकर पैपराजी से तस्वीरें खिंचवाने की बात कही थी। 

उर्फी ने कहा- मैंने गलत किया

चाहत खन्ना द्वारा उर्फी पर आरोप लगाए जाने के बाद उर्फी ने इसपर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने चाहते के हो चुके दो तलाक को लेकर तंज कसा था। लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। उर्फी ने अब कहा कि उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। इस बारे में बात करते हुए उर्फी ने कहा, 'मैं गलत थी। मुझे उनके तलाक पर कमेंट नहीं करना चाहिए था। मैं बहुत नीचे गिर गई थी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई क्या कहता है मुझे अपना शांत रहना चाहिए और जिसमें मैं यकीन रखती हूं उसके साथ खड़े रहना चाहिए। तो ये मेरी गलती थी।' इस पर एक पैपराजी ने कहा, 'लेकिन उर्फी उन्होंने आपके कपड़ों पर कमेंट किया था।' इसके जवाब में उर्फी ने कहा, 'पूरी दुनिया करती है।'

चाहत खन्ना ने उर्फी के बारे में कही थी ये बात

चाहत खन्ना ने उर्फी की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर उनके कपड़ों को लेकर एक्ट्रेस पर निशाना साधा था और लिखा था, 'यह कौन पहनता है? और सड़कों पर? मेरा मतलब है कि कोई भी अपने कपड़े उतार देगा और मीडिया उन्हें सेलिब्रिटी बना देगी?  इस सस्ते प्रचार को खरीदना आसान है, इस सस्ते शो का प्रचार आप हमारी पीढ़ी को कर रहे हैं। कोई भी स्पॉटिंग के लिए भुगतान करेगा और कुछ भी करेगा या यहां तक ​​कि न्यूड हो जाएगा और आप उसे अहमियत देंगे? यह बेहद दुखद है। ईश्वर आपको कुछ सद्बुद्धि दे।'

उर्फी ने किया था पलटवार

चाहत खन्ना द्वारा कमेंट किए जाने के बाद उर्फी ने उनपर पलटवार किया था और उनके दोनों तलाक को लेकर कमेंट किया था। उर्फी ने चाहत की बैकलेस तस्वीर शेयर कर लिखा था, 'तो आपको इजाजत हैं कि आप पूरी दुनिया को सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें देखने दें? सोशल मीडिया पे तो असली लोग नहीं होते ना? तुम जलती हो और तुम बुली भी करती हो। मुझे तुम्हारी बेटी के लिए बुरा लगता है। उनके पास कैसी मां है। कम से कम मैं अपना पैसा कमाती हूं और अपने 2 एक्स हसबैंड की एलिमनी पर नहीं जी रही! चाहत खन्ना मैं आपको जज नहीं कर रही हूं कि आप किस तरह अपनी जिंदगी से प्यार करती हैं। पता नहीं इन आंटियों को मुझसे क्या है।'

उर्फी ने दोबारा पहनी वो ड्रेस

उर्फी की जिस तस्वीर को शेयर कर चाहत ने उनपर निशाना साधा था। उसी ड्रेस को फिर से पहनकर उर्फी ने अपनी वीडियो शेयर की और लिखा, 'ड्रेस पहनने की अपनी-अपनी चाहत होती है यार, सोसाइटी के हिसाब से तो तलाक लेकर एक्स पति का पैसा नए बॉयफ्रेंड पर लुटाना गलत बात है, लेकिन करने वाले लोग करते हैं।'

End of Article