तलाक वाले बयान पर Chahatt Khana का Urfi Javed पर पलटवार, कहा- 'ऐसे लोगों से क्लास की नहीं है उम्मीद'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 07:03 AM IST

Chahatt Khanna and Urfi Javed Cat Fight: चाहत खन्ना और उर्फी जावेद के बीच सोशल मीडिया पर कैट फाइट चल रही है। चाहत खन्ना ने उर्फी के फैशन सेंस और कपड़ों पर कमेंट किया था। इस पर उर्फी ने चाहत की पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया था। जानिए चाहत ने क्या दिया जवाब...

तलाक वाले बयान पर Chahatt Khana का Urfi Javed पर पलटवार, कहा- 'ऐसे लोगों से क्लास की नहीं है उम्मीद'

Urfi Javed and Chahatt Khanna catfight: उर्फी जावेद और चाहत खन्ना के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग चल रही है। इसकी शुरुआत चाहत खन्ना के बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने उर्फी जावेद (Urfi Javed) के फैंशन सेंस की कड़ी आलोचना की थी। इस पर उर्फी जावेद ने पलटवार करते हुए चाहत खन्ना की पर्सनल लाइफ, शादी, तलाक और बच्चों पर कमेंट किया था। अब चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) ने अपने ताजा पोस्ट में उर्फी को जवाब दिया है। चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद को क्लासलेस तक कह दिया है।       

चाहत खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर उर्फी जावेद (Chahatt Khanna on Urfi Javed) का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे बेवजह के किसी भी तरह के विवाद में शामिल होने की जरूरत नहीं है। मैं अपने फॉलोवर्स से केवल इतना ही कहना चाहती हूं कि कुछ लोग बातें करते हैं। वहीं, कुछ लोग ज्यादा भौंकते हैं। जो लोग मुझे जानते हैं तो उन्हें ये बात पता होगी कि आज मैं जहां पर हूं, वहां तक पहुंचने के लिए मैंने कितनी ज्यादा मेहनत की है। मैंने अपनी ये लाइफस्टाइल किसी एलिमनी के पैसों से नहीं बनाया है। कुछ कहने से पहले जरा रिकॉर्ड्स भी चेक कर लो। मैंने किसी से एक रुपया भी नहीं लिया है।'    
Chahatt Khanna Insta Post

Chahat Khanna on Urfi Javed

 चाहत ने लिखा- 'क्लासलेस लोगों से उम्मीद नहीं'
उर्फी जावेद के तलाक वाले बयान पर चाहत खन्ना ने कहा कि, 'मैं जानती हूं कि तलाक के टॉपिक के जरिए मुझे आसानी से टारगेट किया जा सकता है। ये बात हर कोई जानता है। जिन लोगों में क्लास होगा वह इस पर कुछ नहीं कहेंगे। मैं क्लासलेस लोगों से क्लास की उम्मीद कर भी नहीं रही हूं। अब जिसको जो सही लगता है वह लिखते रहें।' 

Chahat Khanna on Urfi Javed

चाहत खन्ना ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, 'इस औरत को लगता है कि लोग इससे जलते हैं। ये हास्यास्पद है। वह अपनी तुलना रणवीर सिंह से कर रही हैं। जितना काम उन्होंने किया है उसका आधा भी आपने नहीं किया है। आपको ठीक कर रही हूं, वह न्यूड फोटोशूट एक मैग्जीन के लिए कर रहे थे न कि सड़क पर न्यूड चल रहे थे और कई महीनों से पैसे देकर पेड स्पॉटिंग नहीं कर रहे थे। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें तुम्हारे कथित फेम से कोई मतलब नहीं है बल्कि जो सड़क पर मूर्खता हो रही है, उससे परेशानी है।'

उर्फी जावेद ने दिया था ये जवाब
आपको बता दें कि चाहत ने उर्फी के येलो रंग की ट्रांसपेरेंट ड्रेस की फोटो शेयर कर लिखा था, ' ऐसे कपड़े बाहर पहनकर कौन जाता है। क्या कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे सेलिब्रिटी बना देगा?' उर्फी जावेद ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि वह क्या करती हैं, इससे चाहत खन्ना को मतलब नहीं होना चाहिए।

Urfi Javed Photos

Chahat Khanna Urfi Javed

उर्फी ने चाहत की बैकलेस फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकती हैं। सोशल मीडिया पर तो असली लोग नहीं होते हैं न। आपको जलन होती है इसलिए आप ऐसी बातें करती हैं। मुझे आपकी बेटी पर दया आती है कि उनकी किस तरह की मां हैं।' उर्फी ने चाहत के तलाक पर लिखा, 'मैं अपने पैसे खुद कमाती हूं। कम से कम मैं अपने दो एक्स हसबैंड की एलिमनी पर जीवन नहीं बिता रही हूं।'

End of Article