द कश्मीर फाइल्स के बाद ये दो फिल्में बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बताएंगे रोंगटे खड़े करने वाले अनकहे सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 11:51 AM IST

Vivek Agnihotri New Film: द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री ने अपनी दो फिल्मों की घोषणा कर दी है। फिल्म के जरिए भारत के अनकहे सच को दिखाया जाएगा।

द कश्मीर फाइल्स के बाद ये दो फिल्में बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, बताएंगे रोंगटे खड़े करने वाले अनकहे सच

Vivek Agnihotri upcoming movie: द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बाद अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री और प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी ने अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स की तरह ही भारत की दो कहानियां लेकर आएंगे, जिसे लोग अभी तक नहीं जानते हैं। 

द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) के मेकर्स ने एक वीडियो रिलीज किया है। वीडियो में लिखा है, 'ग्लोबल ब्लॉकबस्टर कश्मीर फाइल्स से इतिहास रचने और बड़े पर्दे पर महान कहानी बताने के पैशन के साथ तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, विवेक रंजन अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी एक बार फिर एक साथ आए हैं, मानवता की दो ईमानदार कहानी बताने के लिए। ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी। भारतीय इतिहास के रोंगटे खड़े करने वाले अनकहे सच को देखने के लिए तैयार रहें।     

अभी तक इतना हुआ कलेक्शन 
द कश्मीर फाइल्स ने 248.23 करोड़ रुपए का कलेक्शन (The Kashmir Files Box Office Collection) कर लिया है। द कश्मीर फाइल्स ने पांचवे दिन 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। आठवें दिन 100 करोड़, दसवें दिन 150 करोड़ रुपए, 13वें दिन 200 करोड़ रुपए और 17वें दिन 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म ने पहले हफ्ते 97.30 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते 110.03 करोड़ रुपए, तीसरे हफ्ते 30.95 करोड़ रुपए और चौथे हफ्ते 9.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 331 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 

स्टेट ऑफ ओहियो सीनेट ने किया सम्मानित
द कश्मीर फाइल्स की फिल्म की पूरी  टीम को अमेरिका के स्टेट ऑफ ओहियो सीनेट ने सम्मानित किया है। फिल्म के डायरेक्टर ने साइटेशन (प्रशस्ति पत्र) को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें दुख होता है जब वह देखते हैं कि अपने ही देश की विधानसभाओं पर लोग उनकी फिल्म पर हंस रहे होते हैं और दूसरे देश के राज्य इस सच को स्वीकार कर रहे हैं। 

End of Article