अनुभव सिन्हा के साथ ताप्सी पन्नू ने फिर मिलाया हाथ, घरेलू हिंसा के बाद अब महामारी पर बनाएंगे फिल्म 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 05:46 PM IST

Taapsee Pannu Film: बॉलीवुड अदाकारा ताप्सी पन्नू एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अदाकारा ने हाल ही में यह साझा किया है कि वह अनुभव सिन्हा के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रही हैं। 

अनुभव सिन्हा के साथ ताप्सी पन्नू ने फिर मिलाया हाथ, घरेलू हिंसा के बाद अब महामारी पर बनाएंगे फिल्म 
Photo Credit: Instagram

Taapsee Pannu To Reunite With Abhinav Sinha For Upcoming Project: बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर राज करने के लिए तैयारी कर रही हैं। अदाकारा ने अनुभव सिन्हा के साथ अपनी आगामी फिल्म के लिए एक बार फिर हाथ मिला लिया है। इससे पहले तापसी पन्नू ने अभिनव सिंहा के साथ थप्पड़ और मुल्क में काम किया था। तापसी पन्नू ने अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं। अब तापसी पन्नू और अनुभव सिंहा की जोड़ी एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। अदाकारा ने एक ट्वीट करते हुए यह बताया कि वह अनुभव सिंहा, भूषण कुमार और सुधीर मिश्रा के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला रही हैं। 

अनुभव सिन्हा के साथ एक बार फिर काम करेंगी ताप्सी पन्नू 

तापसी पन्नू ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए अनुभव सिन्हा के साथ काम करेंगी। अनुभव सिन्हा के साथ वह भूषण कुमार और सुधीर मिश्रा के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की एंथोलाॅजी फिल्म में अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार के साथ काम करने के लिए मैं बहुत खुश हूं। यह कहानी बहुत अलग है जो महामारी पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती।' 

हाल ही में तापसी पन्नू को लूट लपेटा फिल्म में देखा गया था। तापसी पन्नू की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा मिला-जुला रिस्पांस मिला। वह लड़की है कहां फिल्म में तापसी पन्नू प्रतीक गांधी के साथ नजर आएंगी। उन्हें दोबारा, ब्लर और शाबाश मिट्ठू फिल्म में भी देखा जाएगा। पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही है कि वह राजकुमार हीरानी की फिल्म में शाहरूख खान के साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 

End of Article